कॉलोनी दिलाने के नाम पर ठगी, पैसे मांगने पर पीटा:शाहजहांपुर में 15 हजार लेने के बाद नहीं दिलाई कॉलोनी, विरोध करने पर युवक पर चाबियों से हमला; FIR दर्ज

कॉलोनी दिलाने के नाम पर ठगी, पैसे मांगने पर पीटा:शाहजहांपुर में 15 हजार लेने के बाद नहीं दिलाई कॉलोनी, विरोध करने पर युवक पर चाबियों से हमला; FIR दर्ज

शाहजहांपुर जिले में कॉलोनी दिलाने के नाम पर रुपए लेने और बाद में पैसे मांगने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने ग्राम प्रधान के बेटे पर चाबियों से हमला करने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना थाना कांट क्षेत्र के अख्तियारपुर बघौरा गांव की है। गांव निवासी कुलदीप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ग्राम प्रधान रामदेव के बेटे मृदुल शुक्ला ने नौ महीने पहले कॉलोनी दिलाने का झांसा देकर उससे 15 हजार रुपए लिए थे। पीड़ित का कहना है कि न तो उसे कॉलोनी मिली और न ही रुपए वापस किए गए। रास्ते में रोककर मांगे और पैसे कुलदीप के मुताबिक 22 फरवरी को वह खेत से लौट रहा था। रास्ते में उसकी मुलाकात मृदुल से हुई। उसने पहले दिए गए पैसों का जिक्र करते हुए कॉलोनी दिलाने की बात कही। आरोप है कि मृदुल ने कहा कि कॉलोनी लेने के लिए 15 हजार रुपए और देने होंगे। इस पर कुलदीप ने अपनी जेब से 2 हजार रुपए निकालकर दे दिए और बाकी पैसे बाद में देने की बात कही। विरोध करने पर मारपीट, गांव छोड़ने की धमकी पीड़ित का आरोप है कि उसने कहा—अगर इतने पैसों में कॉलोनी मिलती है तो दिला दो, नहीं तो पैसे वापस कर दो। इसी बात पर आरोपी भड़क गया। कुलदीप का आरोप है कि उसे जमीन पर गिराकर जातिसूचक गालियां दी गईं और मारपीट की गई। साथ ही धमकी दी गई कि जब तक 13 हजार रुपए और नहीं दिए जाएंगे, न कॉलोनी मिलेगी और न ही रुपए लौटाए जाएंगे। गांव में न रहने देने की धमकी भी दी गई। चाबियों से सिर पर वार, आरोपी फरार तहरीर में आरोप है कि मृदुल ने चाबियों से कुलदीप के सिर पर हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण की विवेचना की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *