MBA-पास भाई के मर्डर की साजिश 13 दिन पहले रची:झांसी में पत्नी और साले के साथ प्लान बनाकर शव दफनाया, महिला फरार

MBA-पास भाई के मर्डर की साजिश 13 दिन पहले रची:झांसी में पत्नी और साले के साथ प्लान बनाकर शव दफनाया, महिला फरार

झांसी में MBA पास भाई तारिक बेग (40) की हत्या के मामले में छोटे भाई मशारिक के बाद उसके साले को भी पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले 11 दिनों से वह पुलिस को चकमा दे रहा था रहा था। अब साले तालिब उर्फ असद खान से पूछताछ में कई नए खुलासे हुए हैं। उसने पुलिस को बताया कि तारिक की हत्या की साजिश 13 दिन पहले ही रच ली गई थी। इसमें उसे चाय के बहाने जगाने, फिर हत्या करके शव को घर के अंदर ही दफनाने का प्लान शामिल था। खून नाले के रास्ते बाहर न जाए, इसलिए घर के अंदर नाले में गद्दा ठूंस दिया गया था। इस पूरे प्लान में आरोपी मशारिक की पत्नी मुस्कान भी शामिल थी। प्लान के मुताबिक ही सबकुछ किया गया। मगर उनका भेद खुल गया। 19 फरवरी को मशारिक को गिरफ्तार करके पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घर के अंदर से कब्र खोदकर शव बरामद किया था। हालांकि अभी भी मुस्कान पुलिस के हाथ नहीं आई। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। वारदात प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हुई थी। पहले ये तस्वीरें देखिए अब विस्तार से जाने आरोपियों की भूमिका मृतक तारिक बैग प्रेमनगर के बिहारीपुरा मोहल्ले में रहता था। 9 फरवरी को उसके छोटे भाई मशारिक ने साले तालिब के साथ मिलकर तारिक की हत्या कर दी थी। शव को कार से जंगल या नदी में ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी, लेकिन घर के बाहर सड़क निर्माण का मलबा फैला होने से कार नहीं निकल सकी। तब प्लान के मुताबिक घर के अंदर ही शव को दफनाना शुरू किया। मशारिक और तालिब ने घर के अंदर ही गैंती-फावड़े से करीब पांच घंटे तक गड्ढा खोदकर शव दफन कर दिया। बाजार से नमक लाकर कब्र में नीचे और ऊपर परत बिछाई, फिर मिट्टी भरकर सीमेंटेड ईंटें लगा दीं। खुदाई के निशान छिपाने के लिए वहां कूलर भी रख दिया। तालिब ने गले पर चलाया था चाकू शव को जल्दी गलाने के इरादे से आरोपियों ने मृतक के कपड़े उतारकर उसे न्यूड दफनाया। शव को मुंह के बल और सिर को ज्यादा गहराई की ओर दबाया गया, ताकि पहचान मिट सके। चेहरे की ओर अधिक नमक डाला गया। पूछताछ में तालिब ने स्वीकार किया कि उसने चाकू से तारिक के गले पर करीब तीन इंच गहरा वार किया था, ताकि सिर को धड़ से अलग किया जा सके, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। जंगल में जलाए कपड़े और मोबाइल हत्या के बाद दोनों आरोपी खून से सने कपड़े और मोबाइल लेकर निर्मला कॉन्वेंट स्कूल के सामने से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सुनसान सड़क पर पहुंचे और उन्हें जला दिया। यह जगह नैनागढ़ पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर की दूरी पर ही है। जब पुलिस मशारिक को लेकर मौके पर पहुंची तो यहां केवल राख मिली। नाले में फेंके थे हथियार आरोपियों ने केंद्रीय विद्यालय झांसी से सीपरी बाजार जाने वाले मार्ग पर रेलवे डिस्पेंसरी के पास बड़े नाले में कुल्हाड़ी, चाकू, गैंती और फावड़ा फेंक दिए। पुलिस ने मशारिक की निशानदेही पर सभी हथियार तारिक की बॉडी मिलने के अगले दिन ही बरामद कर लिए थे। सबूत मिटाकर जी रहा था सामान्य जीवन वारदात के बाद मशारिक सामान्य दिनचर्या जी रहा था और शव दफन करने के बाद हर दिन ड्यूटी पर भी जा रहा था। गिरफ्तारी वाले दिन भी वह ड्यूटी गया था और हाफ टाइम में घर लौट आया था। बाद में मां शगुफ्ता बेगम और मामा मोहम्मद सलीम के साथ भाई की तलाश का नाटक करता रहा। अब जानिए मामा को कैसे शक हुआ था मामा मोहम्मद सलीम ने बताया था कि जब उन्होंने मोहल्ले के सीसीटीवी खंगालने शुरू किए तो मशारिक की पत्नी मुस्कान, उसका भाई तालिब और उसकी नानी घर में ताला डालकर फरार हो गए। थाने में गुमशुदगी की तहरीर देते समय भी मशारिक ने अपना नाम न लिखने की बात कही। जिससे शक और गहरा गया। बाद में सख्ती से पूछताछ में हत्या की साजिश का खुलासा हुआ। प्रॉपर्टी के लिए की थी हत्या हत्यारोपी मशारिक बेग ने मोहल्ले की ही रहने वाली मुस्कान से 8 दिसम्बर को लव मैरिज की थी। जबकि बड़े भाई तारिक ने कॉम्पिटिशन की तैयारी की बात कहते हुए अभी शादी करने से इंकार कर दिया था। मशारिक, उसकी पत्नी मुस्कान और साला तालिब भी यही चाहते थे कि तारिक की शादी न हो, जिससे मां-बाप की प्रॉपर्टी और पैसा उन्हें मिल जाए। इसी लालच में तीनों ने मिलकर तारिक की हत्या को अंजाम दिया। हालांकि, पकड़े जाने पर मशारिक यही कहता रहा कि हत्या की वजह केवल चाय बनाने को लेकर आया गुस्सा है। मुस्कान फरार, पुलिस दे रही दबिश
प्रेमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय ने बताया कि हत्या में मशारिक, साला तालिब और पत्नी मुस्कान की संलिप्तता सामने आई है। मशारिक के बाद तालिब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि मुस्कान की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ————— यह खबर भी पढ़िए… कौन हैं सलीम, जिनके लिए योगी बोले-हमलावरों को बख्शेंगे नहीं, खुद को EX मुस्लिम लिखा गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला किया गया। दिल्ली के गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल में उनका ऑपरेशन हुआ है। अब सवाल उठ रहे हैं कि यूट्यूबर को जान से मारने की कोशिश आखिर हुई क्यों? सलीम वास्तिक की पहचान तीन तलाक, हलाला जैसे इस्लामिक रिवाजों पर सवाल उठाने से बनी थी। उन्होंने इस्लाम को ‘विदेशी मजहब’ करार दिया था। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *