मेयर पिंकी देवी के आवास पर होली मिलन समारोह:मेयर-पूर्व मेयर के साथ झूमते रहे लोग, एक-दूसरे को गुलाल लगाया

मेयर पिंकी देवी के आवास पर होली मिलन समारोह:मेयर-पूर्व मेयर के साथ झूमते रहे लोग, एक-दूसरे को गुलाल लगाया

रंगों के त्योहार होली की खुमारी अब बेगूसराय की फिजाओं में घुल गई है। आज शाम नगर निगम की मेयर पिंकी देवी के आवास पर आयोजित भव्य होली मिलन समारोह ने जिले के सामाजिक और राजनीतिक ताने-बाने को एक रंग में रंग दिया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत से ही मेयर आवास के समीप मंदिर पर गहमागहमी बनी रही। खुद मेयर पिंकी देवी और पूर्व मेयर संजय कुमार ने कमान संभाल रखी थी। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचने वाले हर एक अतिथि का स्वागत पारंपरिक तरीके से अबीर-गुलाल लगाकर किया। देर शाम तक चले कार्यक्रम में लोगों ने पारंपरिक पकवान का लुत्फ उठाया। होली मिलन के इस जश्न में केवल अबीर-गुलाल ही नहीं, बल्कि सुरों की भी महफिल सजी। विशेष रूप से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने फगुआ और पारंपरिक होली गीतों की ऐसी तान छेड़ी कि माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। अतिथि खुद को झूमने से नहीं रोक पाए। पारंपरिक गीतों के साथ-साथ आधुनिक होली गीतों ने भी युवाओं को खूब आकर्षित किया। साझा संस्कृति के लिए जाना जाता शहर मेयर पिंकी देवी ने होली की शुभकामना देते हुए कहा कि बेगूसराय हमेशा से अपनी साझा संस्कृति के लिए जाना जाता रहा है। आज का यह जुटान नगर निगम परिवार की एकजुटता और शहर के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कामना करती हूं कि यह होली सबके जीवन में नई खुशियां और समृद्धि लेकर आए। त्योहार के दौरान आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। पूर्व मेयर संजय कुमार ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का माध्यम है। आज के आयोजन का उद्देश्य यही है कि हम अपने व्यस्त जीवन से कुछ पल निकालकर आपसी प्रेम और सौहार्द को साझा करें। सबसे बड़ी बात रही कि शहर के चर्चित डॉक्टर, शिक्षाविद और बुद्धिजीवियों ने इस मिलन समारोह में शिरकत की तो बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए। रंगों के त्योहार होली की खुमारी अब बेगूसराय की फिजाओं में घुल गई है। आज शाम नगर निगम की मेयर पिंकी देवी के आवास पर आयोजित भव्य होली मिलन समारोह ने जिले के सामाजिक और राजनीतिक ताने-बाने को एक रंग में रंग दिया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत से ही मेयर आवास के समीप मंदिर पर गहमागहमी बनी रही। खुद मेयर पिंकी देवी और पूर्व मेयर संजय कुमार ने कमान संभाल रखी थी। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचने वाले हर एक अतिथि का स्वागत पारंपरिक तरीके से अबीर-गुलाल लगाकर किया। देर शाम तक चले कार्यक्रम में लोगों ने पारंपरिक पकवान का लुत्फ उठाया। होली मिलन के इस जश्न में केवल अबीर-गुलाल ही नहीं, बल्कि सुरों की भी महफिल सजी। विशेष रूप से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने फगुआ और पारंपरिक होली गीतों की ऐसी तान छेड़ी कि माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। अतिथि खुद को झूमने से नहीं रोक पाए। पारंपरिक गीतों के साथ-साथ आधुनिक होली गीतों ने भी युवाओं को खूब आकर्षित किया। साझा संस्कृति के लिए जाना जाता शहर मेयर पिंकी देवी ने होली की शुभकामना देते हुए कहा कि बेगूसराय हमेशा से अपनी साझा संस्कृति के लिए जाना जाता रहा है। आज का यह जुटान नगर निगम परिवार की एकजुटता और शहर के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कामना करती हूं कि यह होली सबके जीवन में नई खुशियां और समृद्धि लेकर आए। त्योहार के दौरान आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। पूर्व मेयर संजय कुमार ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का माध्यम है। आज के आयोजन का उद्देश्य यही है कि हम अपने व्यस्त जीवन से कुछ पल निकालकर आपसी प्रेम और सौहार्द को साझा करें। सबसे बड़ी बात रही कि शहर के चर्चित डॉक्टर, शिक्षाविद और बुद्धिजीवियों ने इस मिलन समारोह में शिरकत की तो बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *