मुजफ्फरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों को चेतावनी:होली पर शांति व्यवस्था के लिए प्रशासन अलर्ट, शराब तस्करों पर होगी कार्रवाई

मुजफ्फरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों को चेतावनी:होली पर शांति व्यवस्था के लिए प्रशासन अलर्ट, शराब तस्करों पर होगी कार्रवाई

मुजफ्फरपुर में होली के त्योहार को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जिला पुलिस प्रशासन ने शांति और भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में, मुजफ्फरपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकालकर असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी है। जिले के शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पुलिस की गश्त और फ्लैग मार्च जारी है। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जवानों के साथ मार्च किया। इसका उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और नागरिकों में विश्वास पैदा करना है कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। समाज में नफरत फैलाने वाले व्यक्ति पर होगी कार्रवाई एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुए मीडिया को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि होली के माहौल को खराब करने की कोशिश करने वाले किसी भी हुड़दंगी, असामाजिक तत्व या समाज में नफरत फैलाने वाले व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। एसएसपी ने यह भी बताया कि पुलिस की नजर केवल सड़कों पर ही नहीं, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी है। यदि कोई सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाता है या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए सीधे जेल भेजा जाएगा। शराब कारोबारियों के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की तैयारी बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिस इस होली पर विशेष सक्रियता दिखा रही है। एसएसपी ने साफ कहा कि शराब के धंधेबाजों और नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करने में रत्ती भर भी गुरेज नहीं होगा। जिले के सभी मुख्य मार्गों और सीमाओं पर विशेष चेक-पोस्ट बनाए गए हैं। ड्रोन कैमरों और आधुनिक उपकरणों की मदद से दियारा इलाकों और संदिग्ध गोदामों की निगरानी की जा रही है। सादे लिबास में पुलिसकर्मी सार्वजनिक स्थानों पर तैनात रहेंगे ताकि नशे की हालत में हंगामा करने वालों पर तुरंत नकेल कसी जा सके। मुजफ्फरपुर में होली के त्योहार को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जिला पुलिस प्रशासन ने शांति और भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में, मुजफ्फरपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकालकर असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी है। जिले के शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पुलिस की गश्त और फ्लैग मार्च जारी है। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जवानों के साथ मार्च किया। इसका उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और नागरिकों में विश्वास पैदा करना है कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। समाज में नफरत फैलाने वाले व्यक्ति पर होगी कार्रवाई एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुए मीडिया को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि होली के माहौल को खराब करने की कोशिश करने वाले किसी भी हुड़दंगी, असामाजिक तत्व या समाज में नफरत फैलाने वाले व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। एसएसपी ने यह भी बताया कि पुलिस की नजर केवल सड़कों पर ही नहीं, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी है। यदि कोई सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाता है या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए सीधे जेल भेजा जाएगा। शराब कारोबारियों के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की तैयारी बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिस इस होली पर विशेष सक्रियता दिखा रही है। एसएसपी ने साफ कहा कि शराब के धंधेबाजों और नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करने में रत्ती भर भी गुरेज नहीं होगा। जिले के सभी मुख्य मार्गों और सीमाओं पर विशेष चेक-पोस्ट बनाए गए हैं। ड्रोन कैमरों और आधुनिक उपकरणों की मदद से दियारा इलाकों और संदिग्ध गोदामों की निगरानी की जा रही है। सादे लिबास में पुलिसकर्मी सार्वजनिक स्थानों पर तैनात रहेंगे ताकि नशे की हालत में हंगामा करने वालों पर तुरंत नकेल कसी जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *