बेगूसराय में बर्ड फ्लू को लेकर चिकन बाजार प्रभावित:जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं, फिर लोग खरीदने से बच रहे, मटन की मांग बढ़ी

बेगूसराय में बर्ड फ्लू को लेकर चिकन बाजार प्रभावित:जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं, फिर लोग खरीदने से बच रहे, मटन की मांग बढ़ी

होली से ठीक पहले बिहार के चार जिलों में H5N1 बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है। राजधानी पटना के साथ-साथ दरभंगा, भागलपुर और कटिहार में इस वायरस की मौजूदगी पाई गई है। बेगूसराय जिले में अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियातन निगरानी बढ़ा दी गई है। बर्ड फ्लू की खबर का असर अब बाजारों में भी दिखने लगा है। बेगूसराय सदर प्रखंड के रजौरा, सांख, परना और जिनपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के पोल्ट्री फार्मों और चिकन दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ कम हो गई है। दुकानदारों के अनुसार, पिछले सप्ताह तक चिकन 150 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, जो होली को देखते हुए 10 रुपये बढ़कर 160 रुपये प्रति किलो हो गया है। इसके बावजूद ग्राहकों की संख्या में कमी आई है। वहीं, सदर प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न मटन दुकानों पर मटन 600 से 650 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। चिकन की बिक्री प्रभावित होने के कारण कई लोग मटन की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे इसकी मांग में बढ़ोतरी देखी जा रही है। चांदपुरा स्थित प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्सक डॉ. धनंजय ने बताया कि बर्ड फ्लू से घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी बरतना आवश्यक है। उन्होंने पोल्ट्री संचालकों से नियमित रूप से चूना और कीटाणुनाशक का छिड़काव करने, बीमार मुर्गियों को तुरंत अलग करने तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की है। विशेषज्ञों के अनुसार, H5N1 वायरस मुख्य रूप से पक्षियों को संक्रमित करता है। संक्रमित पक्षियों के सीधे संपर्क में आने पर दुर्लभ मामलों में इंसान भी प्रभावित हो सकते हैं। होली से ठीक पहले बिहार के चार जिलों में H5N1 बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है। राजधानी पटना के साथ-साथ दरभंगा, भागलपुर और कटिहार में इस वायरस की मौजूदगी पाई गई है। बेगूसराय जिले में अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियातन निगरानी बढ़ा दी गई है। बर्ड फ्लू की खबर का असर अब बाजारों में भी दिखने लगा है। बेगूसराय सदर प्रखंड के रजौरा, सांख, परना और जिनपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के पोल्ट्री फार्मों और चिकन दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ कम हो गई है। दुकानदारों के अनुसार, पिछले सप्ताह तक चिकन 150 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, जो होली को देखते हुए 10 रुपये बढ़कर 160 रुपये प्रति किलो हो गया है। इसके बावजूद ग्राहकों की संख्या में कमी आई है। वहीं, सदर प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न मटन दुकानों पर मटन 600 से 650 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। चिकन की बिक्री प्रभावित होने के कारण कई लोग मटन की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे इसकी मांग में बढ़ोतरी देखी जा रही है। चांदपुरा स्थित प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्सक डॉ. धनंजय ने बताया कि बर्ड फ्लू से घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी बरतना आवश्यक है। उन्होंने पोल्ट्री संचालकों से नियमित रूप से चूना और कीटाणुनाशक का छिड़काव करने, बीमार मुर्गियों को तुरंत अलग करने तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की है। विशेषज्ञों के अनुसार, H5N1 वायरस मुख्य रूप से पक्षियों को संक्रमित करता है। संक्रमित पक्षियों के सीधे संपर्क में आने पर दुर्लभ मामलों में इंसान भी प्रभावित हो सकते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *