मुजफ्फरपुर में आज विभिन्न स्थानों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। शहर के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित कार्यक्रमों में विधायक, सांसद, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लेकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। नगर विधायक रंजन कुमार की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में जिले के कई विधानसभा क्षेत्रों के विधायक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में बरूराज विधायक अरुण सिंह, कुढ़नी विधायक केदार गुप्ता, गायघाट विधायक कोमल सिंह और वैशाली सांसद वीणा देवी उपस्थिति रहीं। होली आपसी प्रेम-भाईचारे का प्रतीक इस अवसर पर विधायक रंजन कुमार ने जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने सभी से मिलजुलकर पर्व मनाने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की। वहीं, शहर के रत्ना होटल एवं बैंक्विट हॉल में सूड़ी (वैश्य) परिवार की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा भी शामिल हुए। सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व समाज को जोड़ने और मतभेद भुलाकर एकजुट होने का अवसर देता है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज नीतीश कुमार का जन्मदिन भी है, जिन्होंने बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सूड़ी समाज उत्थान मंच के कार्यकारिणी अध्यक्ष चितरंजन महतो ने कहा कि हर साल होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार का आयोजन विशेष है क्योंकि वैश्य समाज के कई प्रमुख नेता एक साथ जुटे हैं। भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार ने कहा कि होली एकता का पर्व है। सूड़ी समाज की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सभी समाज के लोग जुटे हैं। यह एकता दर्शाता है। मुजफ्फरपुर में आज विभिन्न स्थानों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। शहर के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित कार्यक्रमों में विधायक, सांसद, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लेकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। नगर विधायक रंजन कुमार की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में जिले के कई विधानसभा क्षेत्रों के विधायक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में बरूराज विधायक अरुण सिंह, कुढ़नी विधायक केदार गुप्ता, गायघाट विधायक कोमल सिंह और वैशाली सांसद वीणा देवी उपस्थिति रहीं। होली आपसी प्रेम-भाईचारे का प्रतीक इस अवसर पर विधायक रंजन कुमार ने जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने सभी से मिलजुलकर पर्व मनाने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की। वहीं, शहर के रत्ना होटल एवं बैंक्विट हॉल में सूड़ी (वैश्य) परिवार की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा भी शामिल हुए। सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व समाज को जोड़ने और मतभेद भुलाकर एकजुट होने का अवसर देता है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज नीतीश कुमार का जन्मदिन भी है, जिन्होंने बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सूड़ी समाज उत्थान मंच के कार्यकारिणी अध्यक्ष चितरंजन महतो ने कहा कि हर साल होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार का आयोजन विशेष है क्योंकि वैश्य समाज के कई प्रमुख नेता एक साथ जुटे हैं। भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार ने कहा कि होली एकता का पर्व है। सूड़ी समाज की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सभी समाज के लोग जुटे हैं। यह एकता दर्शाता है।


