पार्षद के भाई के गले में फंदा, शव कुर्सी पर:प्रयागराज में संदिग्ध हाल में मौत, सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस बोली-खुदकुशी की

पार्षद के भाई के गले में फंदा, शव कुर्सी पर:प्रयागराज में संदिग्ध हाल में मौत, सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस बोली-खुदकुशी की

प्रयागराज के फाफामऊ में पार्षद के भाई अंजीत यादव(40) रविवार को फांसी के फंदे पर लटके मिले। उनके गले में फंदा फंसा था और शव कुर्सी पर था। मौके की स्थितियों को देखते हुए मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। वह शनिवार सुबह घर से निकले थे और इसके बाद नहीं लौटे। परिवारवाले उनकी तलाश में जुटे थे। फिलहाल पुलिस कोई तहरीर न मिलने की बात कह रही है। चार भाइयों में दूसरे नंबर पर
अंजीत चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके बड़े भाई का निधन हो चुका है। छोटा भाई सुरेंद्र यादव फाफामऊ से पार्षद हैं। परिवारवालों ने बताया कि अंजीत खेती करते थे। घर से ही 100 मीटर की दूरी पर उनका प्लॉट है। इस प्लॉट पर एक कमरा बना हुआ है। परिवारवालों ने बताया कि रोज की तरह शनिवार सुबह अंजीत काम से जाने की बात कहकर घर से निकले लेकिन फिर नहीं लौटे। फोन भी रिसीव नहीं हुआ। परिवारवाले रात भर खोजबीन में जुटे रहे।
ड्राइवर पहुंचा तो उड़े होश
रविवार सुबह पार्षद का ड्राइवर प्लॉट की ओर गया तो देखा कि अंजीत मृत पड़े थे। उनके गले में फांसी का फंदा था और शव कुर्सी पर पड़ा था। सूचना पर पहले परिवारवाले और फिर आसपास के लोगों के साथ फाफामऊ पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे व एक बेटी है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
थानाध्यक्ष अश्वनी सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवारवाले भी कोई वजह नहीं बता पाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर भी नहीं मिली है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *