शिवपुरी में शराब दुकानों के टेंडर शुरू:बेस प्राइस 20% बढ़ी, 113 शराब दुकानों को 32 समूहों में बांटा

शिवपुरी में शराब दुकानों के टेंडर शुरू:बेस प्राइस 20% बढ़ी, 113 शराब दुकानों को 32 समूहों में बांटा

शिवपुरी जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शराब दुकानों के नए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आबकारी विभाग ने इस बार पुराने ठेकेदारों को सीधा नवीनीकरण का मौका नहीं दिया है। सभी दुकानों को ओपन टेंडर के जरिए दिया जाएगा। जिले की कुल 113 शराब दुकानों को 32 समूहों में बांटा गया है। हर समूह में एक से पांच दुकानें शामिल हैं। इस साल दुकानों की बेस कीमत पिछले साल के मुकाबले 20 प्रतिशत बढ़ा दी गई है। टेंडर की प्रोसेस तीन चरणों में पूरी होगी
टेंडर की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में 11 समूहों के टेंडर जारी किए जा चुके हैं, जिन्हें 2 मार्च 2026 को खोला जाएगा। दूसरे चरण के 11 समूहों के टेंडर 3 मार्च से ऑनलाइन लाइव होंगे और 5 मार्च को खोले जाएंगे। बाकी 10 समूहों के टेंडर 6 मार्च को जारी होंगे और 7 मार्च 2026 को खोले जाएंगे। आबकारी विभाग का कहना है कि नई ओपन टेंडर व्यवस्था से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और जिले को 25 से 30 प्रतिशत तक ज्यादा राजस्व मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार, इस प्रक्रिया से सरकार की आय बढ़ेगी और व्यवस्था अधिक पारदर्शी बनेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *