कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अभियान:प्रथम चरण में 90 दिन चलेगा; 18 हजार से अधिक बच्चों का होगा टीकाकरण

कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अभियान:प्रथम चरण में 90 दिन चलेगा; 18 हजार से अधिक बच्चों का होगा टीकाकरण

सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाव के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ शनिवार को हुआ। बाल चिकित्सालय में कलेक्टर मिशा सिंह की उपस्थिति में 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं का वैक्सीनेशन प्रारंभ किया। जिले में वैक्सीन का पहला डोज वंदना राठौर पिता मुकेश राठौर निवासी रतलाम को लगाया गया। इसके बाद आराध्या पिता अर्जुन बसेर निवासी रत्नेश्वर रोड तथा अन्य बालिकाओं का वैक्सीनेशन किया गया। कलेक्टर मिशा सिंह ने बताया कि रतलाम जिले में प्रथम चरण में 90 दिवस की अवधि में 18917 बच्चों को टीकाकरण किया जाएगा। ऐसी बालिकाएं जिन्होंने अपना 14वां जन्म दिवस मना लिया है और 15 जन्मदिवस नहीं मनाया है वैक्सीनेशन के लिए पात्र रहेगी। निशुल्क रहेगी वैक्सीन कलेक्टर ने बताया वैक्सीन पुरी तरह निशुल्क होकर स्वैच्छिक है। इस वैक्सीन से महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु रोग प्रतिरोधक क्षमता मिलेगी। जिले के 9 शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों पर ही वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसके लिए परिवारजनों को परामर्श देकर बच्चों को मोबिलाइज किया जाएगा। इन स्थानों पर होगा वैक्सीनेशन रतलाम जिले के मेडिकल कॉलेज, बाल चिकित्सालय, सिविल अस्पताल जावरा, आलोट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नामली, सैलाना, बाजना, ताल पिपलोदा केंद्रों पर सुबह 11 से दोपहर 4 बजे तक वैक्सीनेशन किया जाएगा। वैक्सीनेशन के बाद बालिकाओं को आधा घंटा निगरानी में बैठाया जाएगा। जन्म संबंधी कोई भी प्रमाण जैसे आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, अपार आईडी, अथवा उम्र के संबंध में स्वयं के घोषणा पत्र के माध्यम से यू विन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा कर अथवा सीधे केंद्र पर आकर वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध है। कलेक्टर ने देखी व्यवस्था कलेक्टर ने बाल चिकित्सालय में वैक्सीनेशन कराने वाली बालिकाओं से चर्चा की। मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई का भी निरीक्षण किया। भर्ती बच्चों को मिल रही सेवाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि प्रसव कराने वाली सभी माताओ के जन्म प्रमाण पत्र उनके डिस्चार्ज होने से पहले ही प्रदान कर दिए जाए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि पोस्ट ऑफिस में समन्वय स्थापित कर 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों के आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था एम सीएच में ही प्रारंभ की जाए। यह रहे मौजूद रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी, हेमंत राहोरी, सीएमएचओ डॉ संध्या बेलसरे, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ एपी सिंह, प्रभारी बाल चिकित्सालय एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ आरसी डामोर आदि मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *