शामली में भाकियू (चढूनी) जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट:मोदी-ट्रंप का पुतला फूंकने के ऐलान पर कार्रवाई

शामली में भाकियू (चढूनी) जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट:मोदी-ट्रंप का पुतला फूंकने के ऐलान पर कार्रवाई

शामली में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। यह कार्रवाई भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन करने के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले की गई। संगठन ने भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन की घोषणा की थी, जिसमें मोदी और ट्रंप के पुतले फूंकने की योजना थी। पुलिस ने इस कार्यक्रम को रोकने के लिए सख्ती बरती। यह घटना जनपद शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के पीर खेड़ा गांव में हुई। पुलिस प्रशासन ने पुतला दहन कार्यक्रम से पहले ही संगठन के नेताओं को उनके घरों में ही रोक दिया। हाउस अरेस्ट किए गए नेताओं ने चेतावनी दी है कि वे 10 मार्च को आगे धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके अतिरिक्त, हरियाणा में एक विशाल पंचायत आयोजित करने की भी घोषणा की गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *