युवक के साथ जमकर मारपीट, हिस्ट्रीशीटरों पर आरोप… वीडियो आया सामने 

युवक के साथ जमकर मारपीट, हिस्ट्रीशीटरों पर आरोप… वीडियो आया सामने 

अलवर शहर के अलकापुरी काली मोरी क्षेत्र में एक युवक पर लाठी-डंडों और हॉकी से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की ओर से कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। काला पुत्र रूस्तम, निवासी तुलेड़ा अलवर ने रिपोर्ट में बताया कि 25 फरवरी को उनका पुत्र लियाकत अपनी थार गाड़ी ठीक कराने अलकापुरी काली मोरी गया था।

आरोप है कि इसी दौरान राहुल बाउंसर, मोनू मीणा सहित कुछ युवक काले रंग की बलेनो कार में वहां पहुंचे और गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी और हॉकी से बेरहमी से हमला कर दिया। हमले में लियाकत के सिर, पसलियों और दाहिने पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसमें फ्रैक्चर बताया गया है। घायल को उपचार के लिए राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि हमलावर गले से चांदी की चेन और जेब से 13 हजार रुपये लूट ले गए। साथ ही देशी कट्टा और पिस्टल दिखाकर रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एएसआई इलियाम खां को सौंपी है। मामले की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *