अमृतसर में धालीवाल ने एसएसपी के साथ नाकों का निरीक्षण-किया:जनता की सुरक्षा और पुलिस ड्यूटी की सराहना की

अमृतसर में धालीवाल ने एसएसपी के साथ नाकों का निरीक्षण-किया:जनता की सुरक्षा और पुलिस ड्यूटी की सराहना की

आम आदमी पार्टी (AAP) ने पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में देर रात आम लोगो की सुरक्षा को लेकर सक्रिय पहल की। वे खुद सड़कों पर उतरे और अमृतसर देहाती पुलिस के एसएसपी सुहैल कासिम मीर के साथ विभिन्न नाकों पर निरीक्षण किया। धालीवाल ने पुलिस जवानों के साथ चलकर नाके की जांच की और उनकी ड्यूटी को सराहा। उन्होंने कहा कि आम आदमी की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में 95 प्रतिशत पुलिस कर्मचारी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। इस मौके पर धालीवाल ने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उनका सहयोग और मेहनत आम जनता के लिए सुरक्षा की गारंटी है। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात में भी निगरानी लगातार जारी रहेगी।
संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दें धालीवाल ने यह भी कहा कि पुलिस और प्रशासन मिलकर अपराध पर रोक लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इस निरीक्षण के दौरान धालीवाल ने पुलिस अधिकारियों से ड्यूटी में किसी प्रकार की ढील और लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। उन्होंने जवानों को यह संदेश भी दिया कि जनता की सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी है और हर हाल में उन्हें सतर्क रहना चाहिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *