मांगों की लिस्ट देख मुस्कराए सीएम मोहन यादव, 4 मिनट में की सात बड़ी घोषणाएं

मांगों की लिस्ट देख मुस्कराए सीएम मोहन यादव, 4 मिनट में की सात बड़ी घोषणाएं

CM Mohan Yadav: सागर जिले के गढ़ाकोटा में रहस मेला के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक गोपाल भार्गव की मांग पर 4 मिनट में 7 बड़ी घोषणाएं कीं। इसमें रहली व गढ़ाकोटा कृषि उपज मंडी के लिए 5-5 करोड़, शाहपुर उपमंडी के लिए 1 करोड़ रुपए स्वीकृत किए। रहली रमखरिया, सिमरिया नायक बहेरिया तक 22 किमी मार्ग को टू लेन करने के 46 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दी। साथ ही शाहपुर-मोकलपुर मार्ग पर फ्लाईओवर और रहली व गढ़ाकोटा में मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खोलने की घोषणा की।

मांगों की लंबी चौड़ी लिस्ट देखी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का गढ़ाकोटा में यह तीसरा कार्यक्रम था। तीन दिनी रहस मेला के शुभारंभ पर पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक गोपाल भार्गव ने दस से ज्यादा मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखीं। इस पर उन्होंने मांगों की लंबी चौड़ी लिस्ट देख सीएम एक पल विचार किया इसके बाद सात मांगों को मानते हुए घोषणा की। फूड पार्क बनाया जाएगा। इस दौरान भार्गव ने कहा क्षेत्र में बेरोजगारी की मार है। इस पर सीएम बोले कि क्षेत्रीय सांसद-विधायकों की कमेटी बना लीजिए, इसमें जो प्रस्ताव बनेंगे उसके लिए जो कर सकते हैं वह करेंगे।

पेंशनर को सीएम ने हस्तांतरित किए 196 करोड़

आयोजन स्थल से उन्होंने सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 32 लाख 78 हजार 735 लाभार्थियों के खातों में सिंगल क्लिक से 196.72 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की। इसमें से सागर जिले के 2 लाख 688 लाभार्थियों को 12.03 करोड़ रुपए की राशि दी गई है।

स्कूली छात्रों को मुफ्त मिलेगा दूध

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में दूध का उत्पादन बढ़ा है। अब सरकारी स्कूलों के आठवीं तक के बच्चों के लिए मां यशोदा के नाम से योजना ला रही है। मां यशोदा के हाथों श्रीकृष्ण ने दूध पीकर और माखन खाकर कंस का वधन किया था। अब इसी योजना में इन बच्चों को सरकारी स्तर पर पीने के लिए दूध का पैकेट दिया जाएगा।

प्रदेश सरकार के खजाने पर कोई कष्ट नहीं: सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के खजाने पर कोई कष्ट नहीं है। पहली बार कृषि बजट एक लाख करोड़ से अधिक का है। कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार जनकल्याणकारी योजनाएं लाती रहेगी। बहनों को एक हजार से शुरू होकर डेढ़ हजार रुपए दिए हैं। अब नई नारी सशक्तिकरण योजना ला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *