BREAKING: इंदौर में जहरीली गैस लीक, 100 मीटर तक सांस लेने तकलीफ, 10 लोग बीमार

BREAKING: इंदौर में जहरीली गैस लीक, 100 मीटर तक सांस लेने तकलीफ, 10 लोग बीमार

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के रावजी बाजार क्षेत्र में गुरुवार रात एक बड़ी लापरवाही ने पूरे इलाके की सांसें थाम दीं। कबाड़ की दुकान पर गैस सिलेंडर काटते ही अचानक जहरीली गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे करीब 100 मीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को आंखों में तेज जलन और सांस लेने में तकलीफ होने लगी।

देखते ही देखते क्षेत्र में भगदड़ जैसे हालात बन गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पानी की बौछार कर स्थिति पर काबू पाया। गैस की चपेट में आने से करीब 10 लोगों की तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने सिर्फ 3 महिलाओं के बीमार होने की पुष्टि की है। फैली गैस अमोनिया बताई जा रही है।

खबर अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *