अरवल में पुलिस सप्ताह पर रक्तदान शिविर:लाइन डीएसपी ओपी अरुण बोले – समाज सेवा भी पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी

अरवल में पुलिस सप्ताह पर रक्तदान शिविर:लाइन डीएसपी ओपी अरुण बोले – समाज सेवा भी पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी

अरवल में पुलिस सप्ताह के अवसर पर बिहार पुलिस के तत्वावधान में गुरुवार को सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अरवल के 12 पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस अवसर पर लाइन डीएसपी ओपी अरुण ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नवजोत सिमी के निर्देशानुसार पुलिस सप्ताह के दौरान विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आमजन की रक्षा और सुरक्षा के साथ-साथ समाज सेवा भी पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। शिविर में दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों ने रक्तदान कर एक मिसाल कायम की। रक्तदान करने वाले पुलिसकर्मियों ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए रक्तदान सबसे बड़ा योगदान है। उनकी इस पहल से आम लोगों में भी रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस अधिकारियों और जवानों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया। अरवल में पुलिस सप्ताह के अवसर पर बिहार पुलिस के तत्वावधान में गुरुवार को सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अरवल के 12 पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस अवसर पर लाइन डीएसपी ओपी अरुण ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नवजोत सिमी के निर्देशानुसार पुलिस सप्ताह के दौरान विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आमजन की रक्षा और सुरक्षा के साथ-साथ समाज सेवा भी पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। शिविर में दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों ने रक्तदान कर एक मिसाल कायम की। रक्तदान करने वाले पुलिसकर्मियों ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए रक्तदान सबसे बड़ा योगदान है। उनकी इस पहल से आम लोगों में भी रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस अधिकारियों और जवानों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *