‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर रोक की मांग:यादव समाज ने फिल्म प्रतिबंध के लिए ज्ञापन सौंपा, मूवी को मान-सम्मान पर हमला बताया

‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर रोक की मांग:यादव समाज ने फिल्म प्रतिबंध के लिए ज्ञापन सौंपा, मूवी को मान-सम्मान पर हमला बताया

कोंडागांव सहित पूरे छत्तीसगढ़ में यादव समाज ने ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। समाज ने इस संबंध में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सौंपा है। यह फिल्म निर्माता अंकित भड़ाना और संदीप तोमर द्वारा बनाई गई है और 27 फरवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म में यादव समाज की एक लड़की और एक मुस्लिम लड़के के बीच काल्पनिक प्रेम प्रसंग को दर्शाया गया है। सामाजिक प्रतिनिधियों का कहना है कि फिल्म यादव समाज की बहन-बेटियों के सम्मान के विरुद्ध है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। समाज का मानना है कि इस फिल्म के रिलीज होने से सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। ज्ञापन के माध्यम से समाज ने राष्ट्रपति से फिल्म की रिलीज रोकने का आग्रह किया है। इस कार्यक्रम में बस्तर संभाग के पूर्व संरक्षक प्रेमनाथ यादव, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राकेश यादव, सचिव रितेश यादव, सुकदेव यादव, हरिश्चंद्र यादव, रामचंद्र यादव, जयलाल यादव, सुनीता यादव, वर्षा यादव, सावली यादव, रूपा यादव और अन्य सामाजिक सदस्य उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *