IND vs ZIM Match Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में आज भारत बनाम ज़िम्बाब्वे का मैच है। भारत के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद ज़िंदा रखने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना ज़रूरी है। दोनों टीमों में से कौनसी टीम आज का मैच जीतेगी, इसकी भविष्यवाणी राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने कर दी है।
भारत (India) आज, गुरुवार, 26 फरवरी को ज़िम्बाब्वे (Zimbabwe) के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 में सुपर-8 का मैच खेलेगी। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम के लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला होगा, क्योंकि पिछले मैच में साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ हार झेलने के बाद भारत के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद को ज़िंदा रखने के लिए ज़िम्बाब्वे के खिलाफ हर हाल में जीतना ज़रूरी है। भारतीय टीम के लिए बड़ी जीत दर्ज करना भी ज़रूरी है, क्योंकि इससे टीम की रनरेट में भी सुधार होगा। मैच से पहले राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि भारत बनाम ज़िम्बाब्वे (IND vs ZIM) में कौनसी टीम जीत हासिल करेगी।
कौनसी टीम को मिलेगी जीत?
फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी के अनुसार आज ज़िम्बाब्वे के खिलाफ भारत को जीत हासिल होगी। यह भविष्यवाणी दोनों टीमों के जीत के संभावित प्रतिशत और अन्य सट्टा बाजार भाव पर आधारित है। मैच से पहले भारतीय टीम की जीत का संभावित प्रतिशत 93% है और ज़िम्बाब्वे का सिर्फ 7%। सट्टा बाजार के भाव के अनुसार भारत को इस मैच में 1.06 के भाव के साथ जीतने का दावेदार बताया गया है। वहीँ ज़िम्बाब्वे का भाव 9.80 है और इसके जीतने की संभावना काफी कम है। हालांकि कभी-कभी ऐसी भविष्यवाणियाँ गलत भी साबित हो सकती हैं।

ज़िम्बाब्वे के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग-11
ईशान किशन (विकेटकीपर-बल्लेबाज) अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चकवर्ती।

Sports – Patrika | CMS


