नालंदा में पुलिस वाले के घर में चोरी:पूरा परिवार शादी में गांव गया था, चोर जेवरात और 2 लाख नगद ले गए

नालंदा में पुलिस वाले के घर में चोरी:पूरा परिवार शादी में गांव गया था, चोर जेवरात और 2 लाख नगद ले गए

नालंदा में पुलिस वाले के घर में चोरी हो गई है। बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित सुधीर कुमार भागलपुर पुलिस में पीटीसी हैं। सुधीर की पत्नी सीमा कुमारी ने कहा कि 24 फरवरी की शाम हमलोग चचेरे देवर की शादी में पैतृतक गांव सारे थाना क्षेत्र के कैला गांव गए थे। इसी बीच बदमाशों ने मेन गेट का लॉक काटकर घर में चोरी की। घर के अंदर के कमरों में भी ताला लगा था, उसे भी चोरों ने तोड़ दिया। सुबह में पड़ोसी ने चोरी की जानकारी दी। जब गांव से घर लौटे तो सोने-चांदी के जेवरात और करीब 2 लाख नगद गायब थे। चोरी के सामानों में सोने की चैन, मांगटीका, अंगूठी, सोने की कानवाली समेत अन्य जेवरात शामिल है। इसके अलावा टैब, मोबाइल और काशा-पीतल के बर्तन और कागजात भी चोर ले गए। घटना बिहार थाना क्षेत्र के पटेल कॉलेज के पास की है। असम रायफल में तैनात जवान के घर हो चुकी है चोरी अनिरुद्ध ठाकुर जो सुधीर कुमार के पड़ोसी हैं और फिलहाल असम राइफल में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनके घर में भी चोरी हुई थी। आसपास नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। कई बार उनकी असामाजिक तत्वों से झड़प भी हो चुकी है, लेकिन पुलिस की शिथिलता के कारण ऐसे लोगों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। पड़ोसी राजदेव प्रसाद जो पेशे से शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष उनके घर में भी ठीक इसी प्रकार चोरी हुई थी। पहले पुलिस बाइक से गश्त भी लगाती थी, लेकिन अब पुलिस रात्रि गश्ती में डंडी मार रही है। जिसका नतीजा है कि आए दिन इस क्षेत्र में घरों के ताले टूट रहे हैं, चोरी हो रही है। आसपास के लोगों को नहीं चला पता
सुधीर कुमार के घर के आसपास कई मकान बने हुए हैं, लेकिन जब रात के वक्त बदमाशों जब मेन गेट का ताला तोड़ रहे थे तो इसकी भनक पड़ोसियों को नहीं लगी, जो संदेह के घेरे में है। बदमाश करीब 3 से 4 घंटे तक घर के अंदर मौजूद रहे और सभी कमरों के ताले और अलमीरा में लगे लॉक को तोड़ते रहे बाबजूद रात के सन्नाटे के बीच आवाज आसपास को लोगों को सुनाई नहीं दी। पुलिस जांच कर रही है बिहार थाना अध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि चोरी का आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस घटनास्थल पर जांच के लिए भी गई थी। एफएसएल की टीम को भी साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया था। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। नालंदा में पुलिस वाले के घर में चोरी हो गई है। बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित सुधीर कुमार भागलपुर पुलिस में पीटीसी हैं। सुधीर की पत्नी सीमा कुमारी ने कहा कि 24 फरवरी की शाम हमलोग चचेरे देवर की शादी में पैतृतक गांव सारे थाना क्षेत्र के कैला गांव गए थे। इसी बीच बदमाशों ने मेन गेट का लॉक काटकर घर में चोरी की। घर के अंदर के कमरों में भी ताला लगा था, उसे भी चोरों ने तोड़ दिया। सुबह में पड़ोसी ने चोरी की जानकारी दी। जब गांव से घर लौटे तो सोने-चांदी के जेवरात और करीब 2 लाख नगद गायब थे। चोरी के सामानों में सोने की चैन, मांगटीका, अंगूठी, सोने की कानवाली समेत अन्य जेवरात शामिल है। इसके अलावा टैब, मोबाइल और काशा-पीतल के बर्तन और कागजात भी चोर ले गए। घटना बिहार थाना क्षेत्र के पटेल कॉलेज के पास की है। असम रायफल में तैनात जवान के घर हो चुकी है चोरी अनिरुद्ध ठाकुर जो सुधीर कुमार के पड़ोसी हैं और फिलहाल असम राइफल में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनके घर में भी चोरी हुई थी। आसपास नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। कई बार उनकी असामाजिक तत्वों से झड़प भी हो चुकी है, लेकिन पुलिस की शिथिलता के कारण ऐसे लोगों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। पड़ोसी राजदेव प्रसाद जो पेशे से शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष उनके घर में भी ठीक इसी प्रकार चोरी हुई थी। पहले पुलिस बाइक से गश्त भी लगाती थी, लेकिन अब पुलिस रात्रि गश्ती में डंडी मार रही है। जिसका नतीजा है कि आए दिन इस क्षेत्र में घरों के ताले टूट रहे हैं, चोरी हो रही है। आसपास के लोगों को नहीं चला पता
सुधीर कुमार के घर के आसपास कई मकान बने हुए हैं, लेकिन जब रात के वक्त बदमाशों जब मेन गेट का ताला तोड़ रहे थे तो इसकी भनक पड़ोसियों को नहीं लगी, जो संदेह के घेरे में है। बदमाश करीब 3 से 4 घंटे तक घर के अंदर मौजूद रहे और सभी कमरों के ताले और अलमीरा में लगे लॉक को तोड़ते रहे बाबजूद रात के सन्नाटे के बीच आवाज आसपास को लोगों को सुनाई नहीं दी। पुलिस जांच कर रही है बिहार थाना अध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि चोरी का आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस घटनास्थल पर जांच के लिए भी गई थी। एफएसएल की टीम को भी साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया था। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *