होलिका दहन के लिए वैभवश्री समूह ने बनाई बड़कुल मालाएं

भैरूंदा| सेवा भारती के तत्वावधान में भैरूंदा सेवा भारती नगर के वैभवश्री समूह की बहनें होलिका दहन के लिए बड़कुल की पारंपरिक मालाएं तैयार कर रही हैं। बड़कुल यानी बड़, बरगद के फल। यह मालाएं होलिका दहन पर चढ़ाई जाती हैं। इन्हें शुभ माना जाता है। वैभवश्री समूह की बहनें मिलकर मालाएं बना रही हैं। मालाओं को आकर्षक बनाया जा रहा है। उद्देश्य लोगों को परंपरागत सामग्री आसानी से उपलब्ध कराना है। सेवा भारती के मार्गदर्शन में चल रही गतिविधि में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर जोर है। मालाओं की कीमत 15 रुपए तय की गई है। मालाएं दुर्गा मंदिर चौराहा स्थित फूलों की दुकानों पर मिल रही हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *