लुधियाना| मॉडल टाउन क्लब में दो वर्षों के बाद चुनाव हुए हैं। इनमें मंजीत सिंह देओल को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। चुनाव में देओल और उनकी टीम के मुकाबले कोई भी अन्य उम्मीदवार मैदान में नहीं उतरा, जिसके चलते पूरी टीम निर्विरोध चुनी गई। नवनियुक्त प्रधान मंजीत सिंह देओल ने जानकारी देते हुए बताया कि मॉडल टाउन क्लब की स्थापना वर्ष 1955 में हुई थी और वर्तमान में क्लब के लगभग 300 सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि यह क्लब शहर की सामाजिक और खेल गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। नई कार्यकारिणी में सीनियर वाइस प्रधान के रूप में सरनजीत सिंह सिबल, जूनियर वाइस प्रधान के रूप में अशोक सिंगला, सेक्रेटरी के पद पर रंजीत सिंह तथा जॉइंट सेक्रेटरी के रूप में रविंदर कुमार सरीन को नियुक्त किया गया है। प्रधान देओल ने बताया कि आने वाले दिनों में क्लब में कई नई सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। विशेष रूप से बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।


