औरंगाबाद में अलग-अलग मामले में 54 बदमाश अरेस्ट:45 लीटर देसी शराब बरामद, 63 हजार रुपए वसूला जुर्माना

औरंगाबाद में अलग-अलग मामले में 54 बदमाश अरेस्ट:45 लीटर देसी शराब बरामद, 63 हजार रुपए वसूला जुर्माना

औरंगाबाद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध पर नियंत्रण के उद्देश्य से आज पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया है। अलग-अलग थानों की टीमों ने मिल कर कार्रवाई करते हुए कुल 54 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में शराबबंदी कानून के उल्लंघन, एससी-एसटी एक्ट, हत्या के प्रयास सहित अन्य मामलों में संलिप्त बदमाश शामिल हैं। पुलिस कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार 54 आरोपितों में से नौ को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एससी-एसटी एक्ट के तहत एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई, जबकि हत्या के प्रयास के एक मामले में भी एक बदमाश को दबोचा गया। मद्यनिषेध अधिनियम के तहत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया, वहीं अन्य मामलों में 47 आरोपियों को पकड़ा गया। 45 लीटर शराब जब्त शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने 45 लीटर देसी शराब बरामद की। साथ ही अवैध रूप से तैयार किए जा रहे लगभग 13 हजार लीटर महुआ घोल को नष्ट किया गया और दो भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई नवीनगर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब निर्माण और तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। 1222 गाड़ी की जांच, 63 हजार 500 रुपए वसूला जुर्माना अभियान के दौरान न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन में भी सफलता मिली। कुल आठ वारंटों का निष्पादन किया गया, जबकि दो मामलों में कुर्की की कार्रवाई पूरी की गई। इसके अलावा गाड़ी जांच अभियान चलाकर 1222 गाड़ी की जांच की गई। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 63 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान एससी-एसटी एक्ट से जुड़े एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित ने पुलिस दबाव के चलते न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल ने बताया कि फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी, जिसके कारण उसने आत्मसमर्पण किया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण, शराबबंदी कानून के सख्त पालन और वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा और आम नागरिक संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। औरंगाबाद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध पर नियंत्रण के उद्देश्य से आज पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया है। अलग-अलग थानों की टीमों ने मिल कर कार्रवाई करते हुए कुल 54 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में शराबबंदी कानून के उल्लंघन, एससी-एसटी एक्ट, हत्या के प्रयास सहित अन्य मामलों में संलिप्त बदमाश शामिल हैं। पुलिस कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार 54 आरोपितों में से नौ को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एससी-एसटी एक्ट के तहत एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई, जबकि हत्या के प्रयास के एक मामले में भी एक बदमाश को दबोचा गया। मद्यनिषेध अधिनियम के तहत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया, वहीं अन्य मामलों में 47 आरोपियों को पकड़ा गया। 45 लीटर शराब जब्त शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने 45 लीटर देसी शराब बरामद की। साथ ही अवैध रूप से तैयार किए जा रहे लगभग 13 हजार लीटर महुआ घोल को नष्ट किया गया और दो भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई नवीनगर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब निर्माण और तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। 1222 गाड़ी की जांच, 63 हजार 500 रुपए वसूला जुर्माना अभियान के दौरान न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन में भी सफलता मिली। कुल आठ वारंटों का निष्पादन किया गया, जबकि दो मामलों में कुर्की की कार्रवाई पूरी की गई। इसके अलावा गाड़ी जांच अभियान चलाकर 1222 गाड़ी की जांच की गई। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 63 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान एससी-एसटी एक्ट से जुड़े एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित ने पुलिस दबाव के चलते न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल ने बताया कि फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी, जिसके कारण उसने आत्मसमर्पण किया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण, शराबबंदी कानून के सख्त पालन और वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा और आम नागरिक संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *