महिला ने 2 बच्चों को जहर देकर खुद भी खाया:बोली- पति शराब के नशे में करता मारपीट,घर खर्च भी नहीं देते; आत्महत्या का प्रयास

महिला ने 2 बच्चों को जहर देकर खुद भी खाया:बोली- पति शराब के नशे में करता मारपीट,घर खर्च भी नहीं देते; आत्महत्या का प्रयास

गोपालगंज के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर हाता टोला में पारिवारिक विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है। घरेलू कलह से परेशान एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को विषाक्त पदार्थ पिलाने के बाद स्वयं भी उसका सेवन कर लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल जानकारी के अनुसार, शाहपुर हाता टोला निवासी भोला भगत की पत्नी लक्ष्मीना देवी ने कथित रूप से खेतों में छिड़काव किए जाने वाले जहरीले पदार्थ का सेवन किया। आरोप है कि उन्होंने अपने छह वर्षीय पुत्र रिकल कुमार और चार वर्षीय मतिज कुमार को भी वही पदार्थ पिला दिया। घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को गोपालगंज के मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, समय पर इलाज मिलने से महिला और दोनों बच्चों की स्थिति में सुधार है। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल तीनों खतरे से बाहर हैं और निगरानी में रखे गए हैं। देखें, अस्पताल से सीधी तस्वीरें… पति की हरकतों से परेशान होकर उठाया कदम लक्ष्मीना देवी ने आरोप लगाया है कि उनके पति अक्सर शराब के नशे में मारपीट करते हैं और घर खर्च नहीं देते। उनका कहना है कि घटना वाले दिन भी पति ने गाली-गलौज और मारपीट की तथा बच्चों से कोई संबंध न रखने की बात कही, जिससे आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस पारिवारिक विवाद के पहलुओं की जांच कर रही घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस पारिवारिक विवाद के पहलुओं की जांच कर रही है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, समय रहते अस्पताल पहुंचाए जाने से एक बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गोपालगंज के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर हाता टोला में पारिवारिक विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है। घरेलू कलह से परेशान एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को विषाक्त पदार्थ पिलाने के बाद स्वयं भी उसका सेवन कर लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल जानकारी के अनुसार, शाहपुर हाता टोला निवासी भोला भगत की पत्नी लक्ष्मीना देवी ने कथित रूप से खेतों में छिड़काव किए जाने वाले जहरीले पदार्थ का सेवन किया। आरोप है कि उन्होंने अपने छह वर्षीय पुत्र रिकल कुमार और चार वर्षीय मतिज कुमार को भी वही पदार्थ पिला दिया। घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को गोपालगंज के मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, समय पर इलाज मिलने से महिला और दोनों बच्चों की स्थिति में सुधार है। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल तीनों खतरे से बाहर हैं और निगरानी में रखे गए हैं। देखें, अस्पताल से सीधी तस्वीरें… पति की हरकतों से परेशान होकर उठाया कदम लक्ष्मीना देवी ने आरोप लगाया है कि उनके पति अक्सर शराब के नशे में मारपीट करते हैं और घर खर्च नहीं देते। उनका कहना है कि घटना वाले दिन भी पति ने गाली-गलौज और मारपीट की तथा बच्चों से कोई संबंध न रखने की बात कही, जिससे आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस पारिवारिक विवाद के पहलुओं की जांच कर रही घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस पारिवारिक विवाद के पहलुओं की जांच कर रही है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, समय रहते अस्पताल पहुंचाए जाने से एक बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *