जिला प्रशासन के धावा दल ने मंगलवार को पीएमसीएच समेत तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों को निजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए बरगलाने की कोशिश करने वाले 8 एंबुलेंस और अन्य वाहनों के चालाकों पर 72 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया। एडीएम नगर व्यवस्था संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम सबसे पहले पीएमसीएच पहुंची। 8 वाहनों और एंबुलेंस का 72 हजार का चालान काटा गया। इसके बाद इमरजेंसी, दवा वितरण केंद्र, ब्लड बैंक, पैथोलोजी आदि की भी जांच की। इसके बाद टीम न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल पहुंची। यहां कोई बाहरी संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। इसके बाद टीम लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल, राजवंशी नगर पहुंची। यहां निदेशक के साथ सुविधाओं का जायजा लिया। दलालों और बिचौलियों पर कार्रवाई कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। अस्पतालों में बाहरी एंबुलेंस के प्रवेश पर रोक है। बिचौलियों और दलालों की गतिविधियों को रोकने का भी निर्देश दिया गया है। ये मरीजों को नर्सिंग होम में इलाज कराने, निजी सेंटरों में जांच कराने और खास दुकानों से दवा खरीदने के लिए गुमराह करते हैं। 4 फरवरी को भी पकड़ा गया था एक दलाल पीएमसीएच में 4 फरवरी को एक संदिग्ध व्यक्ति शमीम अख्तर की गिरफ्तारी हुई थी। मरीजों और उनके परिजनों से अवैध वसूली के आरोप में धावा दल द्वारा उसे पकड़ा गया था। छपरा के इमामगंज निवासी शमीम पर अस्पताल प्रशासन द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पीएमसीएच में ही एक महिला सफाईकर्मी मरीजों से पैसा लेते पकड़ी गई थी। उसे सेवामुक्त कर दिया गया था। एनएमसीएच में भी अवैध गतिविधियों में संलग्न दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिला प्रशासन के धावा दल ने मंगलवार को पीएमसीएच समेत तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों को निजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए बरगलाने की कोशिश करने वाले 8 एंबुलेंस और अन्य वाहनों के चालाकों पर 72 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया। एडीएम नगर व्यवस्था संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम सबसे पहले पीएमसीएच पहुंची। 8 वाहनों और एंबुलेंस का 72 हजार का चालान काटा गया। इसके बाद इमरजेंसी, दवा वितरण केंद्र, ब्लड बैंक, पैथोलोजी आदि की भी जांच की। इसके बाद टीम न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल पहुंची। यहां कोई बाहरी संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। इसके बाद टीम लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल, राजवंशी नगर पहुंची। यहां निदेशक के साथ सुविधाओं का जायजा लिया। दलालों और बिचौलियों पर कार्रवाई कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। अस्पतालों में बाहरी एंबुलेंस के प्रवेश पर रोक है। बिचौलियों और दलालों की गतिविधियों को रोकने का भी निर्देश दिया गया है। ये मरीजों को नर्सिंग होम में इलाज कराने, निजी सेंटरों में जांच कराने और खास दुकानों से दवा खरीदने के लिए गुमराह करते हैं। 4 फरवरी को भी पकड़ा गया था एक दलाल पीएमसीएच में 4 फरवरी को एक संदिग्ध व्यक्ति शमीम अख्तर की गिरफ्तारी हुई थी। मरीजों और उनके परिजनों से अवैध वसूली के आरोप में धावा दल द्वारा उसे पकड़ा गया था। छपरा के इमामगंज निवासी शमीम पर अस्पताल प्रशासन द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पीएमसीएच में ही एक महिला सफाईकर्मी मरीजों से पैसा लेते पकड़ी गई थी। उसे सेवामुक्त कर दिया गया था। एनएमसीएच में भी अवैध गतिविधियों में संलग्न दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।


