खेलकूद, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिता का आगाज

खेलकूद, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिता का आगाज

वेटरनरी विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए अंतर महाविद्यालय खेलकूद, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिता स्पोकल-26 का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में टीम भावना, परस्पर सहयोग एवं व्यक्तित्व विकास को बल मिलता है। विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए खेल भावना को प्रमुखता से रखना चाहिए तथा हार-जीत से ज्यादा आपसी सौहार्द एवं शारीरिक तथा मानसिक विकास पर जोर देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान में कुलगुरु ने प्रतिभागियों को खेल स्प्रिट की शपथ भी दिलाई। तीनो महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने बैनर के साथ मार्चपास्ट किया।

अधिष्ठाता प्रो. बीएन श्रृंगी ने कहा कि विद्यार्थियों को खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक प्रतिभागी बनना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं ने मनोरंजन व उत्साहपूर्वक खेलने हेतु प्रेरित किया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. पंकज कुमार थानवी ने बताया कि खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में बॉस्केटबॉल, वालीबॉल, क्रिकेट, रस्सा-कस्सी, टेबल-टेनिस, बैडमिंटन, लॉन-टेनिस, वाद-विवाद प्रतियोगिता, आशुभाषण, रंगोली एकल एवं समूहगान, एकल एवं समूह नृत्य, दौड़, भाला एवं गोला फैंक आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव पंकज शर्मा, प्रति कुलगुरु प्रो. हेमन्त दाधीच, निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो. राजेश कुमार धूड़िया, अधिष्ठाता डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय प्रो. राहुल सिंह पाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *