रोहतक में ब्लॉक महम के गांव अजायब के पास गांव सिंहपुरा निवासी विकास का शव खेतों में बने जोहड़ के अंदर पड़ा मिला। विकास की हत्या उसके दोस्त दीपक पुत्र राजू निवासी सिंहपुरा ने की। पुलिस ने मामले में आरोपी दीपक को काबू कर लिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है। विकास 21 फरवरी को अपने दोस्त दीपक के साथ सुबह गांव मदीना के लिए निकला था। रास्ते में विकास को उसका मामा दलबीर भी मिला था, जिसे मदीना की कहकर गया था। लेकिन रात को विकास की गाड़ी गांव भराण में मिली, जबकि विकास का कोई पता नहीं था। विकास का शव सोमवार सुबह अजायब गांव के खेतों में बने जोहड़ में पड़ा मिला, जिसकी तेजधार हथियार से हत्या की गई थी। पहले गला घोंटा, फिर चाकू से गला काटा
आरोपी दीपक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने पहले विकास का गला रस्सी से घोंट दिया था। उसके बाद चाकू से वार करते हुए गला काट दिया। हत्या करने के बाद विकास के शव को खुर्द बुर्द करने के लिए मदीना-अजायब रोड स्थित जोहड़ में फेंक दिया। एक महीने की दोस्ती, हत्या का कारण स्पष्ट नहीं
विकास व दीपक की दोस्ती अधिक समय से नहीं थी। दोनों करीब एक माह पहले ही दोस्त बने और उनका आपस में घर पर आना जाना शुरू हो गया। एक महीने की दोस्ती के दौरान ऐसा क्या हुआ कि दीपक को विकास की हत्या करने पर विवश कर दिया। फोन करके घर से बुलाया था विकास
आरोपी दीपक ने फोन करके विकास को घर से बुलाया था। विकास घर से अपनी आई20 गाड़ी लेकर निकला। गद्दी खेड़ी मोड़ पर मामा दलबीर मिला, जिसे गांव मदीना जाने की बात कहकर विकास चला गया। रास्ते में उसे दीपक मिला था। उसके बाद कुछ युवक और गाड़ी में बैठ लिए थे। 21 फरवरी को ही हत्या कर शव फेंका
आरोपी दीपक ने 21 फरवरी को ही अपने साथियों के साथ मिलकर विकास की हत्या कर दी और शव को जोहड़ में फेंक दिया। लेकिन सवाल यह है कि दीपक और विकास के बीच ऐसा क्या हुआ कि दीपक ने विकास की हत्या कर दी। दोनों साथ में गए थे और कोई दुश्मनी भी पहले से नहीं थी। दीपक ने अभी तक नहीं खोला हत्या का राज
पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ शुरू की। पुलिस ने दीपक से कई बार हत्या का कारण पूछा, लेकिन दीपक ने अपना मुंह नहीं खोला। साथ ही अपने साथियों के बारे में भी अभी तक पुलिस को कुछ नहीं बताया है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। आरोपी से चल रही पूछताछ, आज कोर्ट में करेंगे पेश
सीआईए-1 इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव सिंहपुरा निवासी विकास की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ चल रही है और आज कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि हत्या का कारण पता चल सके।


