आज बड़गाईं, मोरहाबादी में 6 घंटे नहीं रहेगी बिजली कोकर डिवीजन अंतर्गत 11 केवी न्यू मोरहाबादी फीडर, आरएमसीएच सबस्टेशन, पावर हाउस पानी टंकी और बड़गाईं फीडर और सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान एलटी तार बदले जाएंगे। इसके कारण न्यू एरिया मोरहाबादी डबल ट्रांसफार्मर चौक और सोनू जनरल स्टोर व आसपास, प्रगतिशील कॉलोनी, मुक्ति धाम बड़गाईं क्षेत्र में 6 घंटे बिजली नहीं रहेगी। रांची | रांची में सोमवार को झमाझम बारिश हुई। अचानक मौसम बदलने व तेज बारिश की वजह से तापमान गिर गया, ठंड का भी एहसास फिर से होने लगा। मौसम विभाग ने 24 व 25 फरवरी को भी रांची सहित राज्य के कई जिलों में बारिश, तेज हवा व वज्रपात की चेतावनी जारी की है। 24 फरवरी को रांची, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग और कोडरमा जिले में यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 25 फरवरी को भी रांची, बोकारो, खूंटी, सरायकेला -खरसावां, पश्चिम सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के प्रभाव से तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। आधे घंटे की आंधी-बारिश में पूरे शहर की बिजली गुल मात्र आधे घंटे की तेज आंधी के साथ बारिश से पूरे शहर की बिजली गुल हो गई, जो रात एक बजे तक कटी रही। इसके कारण रातू रोड, मेन रोड, पिस्का मोड़, कोकर, लालपुर, हरमू रोड, चुटिया, डोरंडा, हिंदपीढ़ी, कडरू, अपर बाजार, धुर्वा आदि क्षेत्रों में अंधेरा छाया रहा।


