बांका में बच्चा चोरी के आरोप में किशोर को पकड़ा:वेशभूषा देखकर लोगों ने पुलिस को दी सूचना, कहा- अफवाहों पर न दें ध्यान

बांका में बच्चा चोरी के आरोप में किशोर को पकड़ा:वेशभूषा देखकर लोगों ने पुलिस को दी सूचना, कहा- अफवाहों पर न दें ध्यान

बांका शहर के विजयनगर चौक के पास सोमवार को बच्चा चोरी की अफवाह ने एक बार फिर लोगों के बीच अफरातफरी मचा दी। स्थानीय लोगों ने संदेह के आधार पर पश्चिम बंगाल के एक 15 वर्षीय किशोर को पकड़ लिया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई और किशोर से पूछताछ शुरू कर दी गई। पुलिस ने भीड़ को शांत कराया, किशोर को ले गई थाने प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किशोर की वेशभूषा और उसकी गतिविधियों को देखकर कुछ लोगों को शक हुआ, जिसके बाद बच्चा चोरी की अफवाह फैल गई। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, भीड़ को शांत कराया और किशोर को अपने संरक्षण में लेकर थाना ले गई। बच्चा चोरी की घटना की पुष्टि नहीं, जांच जारी पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में किशोर ने खुद को पश्चिम बंगाल का निवासी बताया है। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल बच्चा चोरी की किसी भी घटना की पुष्टि नहीं हुई है और मामला प्रथम दृष्टया अफवाह से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस किशोर के बयान और परिस्थितियों की गहराई से जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने शांति बनाए रखने की अपील की थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि बिना किसी ठोस आधार के किसी को संदिग्ध मान लेना गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक बच्चा चोरी की कोई पुष्टि नहीं हुई है और लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। इधर, सामाजिक कार्यकर्ता शिवपूजन सिंह ने भी लोगों से संयम बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर बिना सत्यापन के अफवाहें तेजी से फैल रही हैं, जिससे आमजन में डर का माहौल बन रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत स्थानीय पुलिस या डायल 112 पर सूचना दें, लेकिन कानून को अपने हाथ में न लें। लगातार फैल रही अफवाहों के कारण अभिभावकों में भय का माहौल है। पुलिस ने आम लोगों से शांति बनाए रखने और केवल सत्यापित जानकारी पर ही विश्वास करने की अपील की है। बांका शहर के विजयनगर चौक के पास सोमवार को बच्चा चोरी की अफवाह ने एक बार फिर लोगों के बीच अफरातफरी मचा दी। स्थानीय लोगों ने संदेह के आधार पर पश्चिम बंगाल के एक 15 वर्षीय किशोर को पकड़ लिया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई और किशोर से पूछताछ शुरू कर दी गई। पुलिस ने भीड़ को शांत कराया, किशोर को ले गई थाने प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किशोर की वेशभूषा और उसकी गतिविधियों को देखकर कुछ लोगों को शक हुआ, जिसके बाद बच्चा चोरी की अफवाह फैल गई। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, भीड़ को शांत कराया और किशोर को अपने संरक्षण में लेकर थाना ले गई। बच्चा चोरी की घटना की पुष्टि नहीं, जांच जारी पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में किशोर ने खुद को पश्चिम बंगाल का निवासी बताया है। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल बच्चा चोरी की किसी भी घटना की पुष्टि नहीं हुई है और मामला प्रथम दृष्टया अफवाह से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस किशोर के बयान और परिस्थितियों की गहराई से जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने शांति बनाए रखने की अपील की थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि बिना किसी ठोस आधार के किसी को संदिग्ध मान लेना गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक बच्चा चोरी की कोई पुष्टि नहीं हुई है और लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। इधर, सामाजिक कार्यकर्ता शिवपूजन सिंह ने भी लोगों से संयम बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर बिना सत्यापन के अफवाहें तेजी से फैल रही हैं, जिससे आमजन में डर का माहौल बन रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत स्थानीय पुलिस या डायल 112 पर सूचना दें, लेकिन कानून को अपने हाथ में न लें। लगातार फैल रही अफवाहों के कारण अभिभावकों में भय का माहौल है। पुलिस ने आम लोगों से शांति बनाए रखने और केवल सत्यापित जानकारी पर ही विश्वास करने की अपील की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *