बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी की मां स्वर्गीय राधा देवी सरावगी के निधन के बाद द्वादशा कार्यक्रम हो रहा।
72 वर्षीय राधा देवी सरावगी का निधन हाल ही में मुंबई के हिंदूजा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुआ था। वे धर्मपरायण प्रवृत्ति की महिला थीं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती थीं। 24 फरवरी को संजय सरावगी के दरभंगा स्थित आवास पर द्वादशा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के शामिल होने की संभावना है। सीएम दोपहर 3 बजे आएंगे। वीवीआईपी आगमन को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी, एसडीपीओ सदर राजीव कुमार, एसडीओ विकास कुमार समेत अन्य वरीय अधिकारियों ने हेलीपैड से लेकर सरावगी आवास तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। राज मैदान में हेलीपैड बनाया जा रहा दरभंगा के राज मैदान में हेलीपैड निर्माण की तैयारी तेज कर दी गई है। अधिकारियों ने रूट प्लान, पार्किंग व्यवस्था और ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की। जिन मार्गों से वीआईपी काफिला गुजरेगा, वहां अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि आम जनता को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। राधा देवी सरावगी अपने पीछे 3 बेटे, पुत्रवधू और पोते-पोतियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गईं हैं। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी शोक की लहर है। कल आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी की मां स्वर्गीय राधा देवी सरावगी के निधन के बाद द्वादशा कार्यक्रम हो रहा।
72 वर्षीय राधा देवी सरावगी का निधन हाल ही में मुंबई के हिंदूजा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुआ था। वे धर्मपरायण प्रवृत्ति की महिला थीं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती थीं। 24 फरवरी को संजय सरावगी के दरभंगा स्थित आवास पर द्वादशा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के शामिल होने की संभावना है। सीएम दोपहर 3 बजे आएंगे। वीवीआईपी आगमन को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी, एसडीपीओ सदर राजीव कुमार, एसडीओ विकास कुमार समेत अन्य वरीय अधिकारियों ने हेलीपैड से लेकर सरावगी आवास तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। राज मैदान में हेलीपैड बनाया जा रहा दरभंगा के राज मैदान में हेलीपैड निर्माण की तैयारी तेज कर दी गई है। अधिकारियों ने रूट प्लान, पार्किंग व्यवस्था और ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की। जिन मार्गों से वीआईपी काफिला गुजरेगा, वहां अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि आम जनता को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। राधा देवी सरावगी अपने पीछे 3 बेटे, पुत्रवधू और पोते-पोतियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गईं हैं। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी शोक की लहर है। कल आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।


