मोगा पुलिस ने स्कूल में किया सेमिनार:छात्रों को यातायात नियमों के बारे में दी गई जानकारी, नशे और साइबर अपराध से किया जागरूक

मोगा पुलिस ने स्कूल में किया सेमिनार:छात्रों को यातायात नियमों के बारे में दी गई जानकारी, नशे और साइबर अपराध से किया जागरूक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मोगा के निर्देशानुसार और डीएसपी सरदार गुरप्रीत सिंह के मार्गदर्शन में देव समाज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक विशेष जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को कानूनी नियमों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सचेत करना था। सेमिनार में ट्रैफिक एजुकेशन सेल के इंचार्ज एएसआई केवल सिंह ने विशेष रूप से शिरकत की और विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात चिन्हों और ड्राइविंग लाइसेंस की अनिवार्यता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान एएसआई केवल सिंह ने छात्रों को सुरक्षित ड्राइविंग के गुर सिखाते हुए ओवरस्पीडिंग और नशे की हालत में वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट के महत्व पर जोर दिया और सभी जरूरी दस्तावेज़ पूरे रखने की सलाह दी। इसके साथ ही, विद्यार्थियों को समाज में फैल रहे नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस ने अपील की कि नशा तस्करों से जुड़ी कोई भी जानकारी हेल्पलाइन नंबर 97791-00200 पर साझा करें, ताकि सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखते हुए अपराधियों पर नकेल कसी जा सके। सेमिनार ‘साइबर अपराध’ पर चर्चा की गई। छात्रों को ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके बताए गए। कहा गया कि किसी भी धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल श्री अनुराग धूरिया और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। मोगा पुलिस ने स्पष्ट किया कि युवाओं को जागरूक करने का यह अभियान जिले के अन्य स्कूलों और कॉलेजों में भी निरंतर जारी रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *