Salim Khan In Ventilator: बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान के पिता और हिंदी सिनेमा के मशहूर राइटर सलीम खान इन दिनों मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उन्हें 17 फरवरी की सुबह एडमिट कराया गया था। जिसके बाद खबर आई कि उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था। ऐसे में सलमान खान के फैंस बेहद बुरी तरह डर गए थे। पूरी इंडस्ट्री इस खबर से हैरान रह गई थी, लगातार सलीम खान से मिलने बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारें पहुंचे।
डॉक्टर्स का भी कहना था कि सलीम खान की हालत स्थिर हैं। अब ऐसे में एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक, सब कुछ ठीक रहा तो आज यानी सोमवार, 23 फरवरी को सलमान खान के पिता सलीम खान को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।
सलीम खान कब होंगे डिस्चार्ज (Salim Khan In Ventilator)
सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनते ही बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां उनका हाल जानने अस्पताल पहुँचीं। वहीं, ‘जी न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 20 फरवरी को एक्टर एजाज खान भी अस्पताल पहुंचे थे। मुलाकात के बाद उन्होंने बताया था कि सलीम खान की हालत में सुधार हो रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो सोमवार यानी 23 फरवरी तक वह डिस्चार्ज हो जाएंगे।

सलीम खान को 17 फरवरी को क्या हुआ था? (Salim Khan Health Update)
सलीम खान को बीते मंगलवार (17 फरवरी) की सुबह करीब 8:30 बजे ब्रेन से जुड़ी समस्या के बाद इमरजेंसी में लाया गया था। डॉक्टरों ने तुरंत उनकी ‘डिजिटल सब्सट्रैक्शन एंजियोग्राफी’ (DSA) की। डॉक्टर जलील पारकर के अनुसार, यह कोई ब्रेन सर्जरी नहीं थी, बल्कि दिमाग की नसों में ब्लॉकेज का पता लगाने का एक एडवांस्ड टेस्ट था। इसके बाद उन्हें एहतियातन वेंटिलेटर सपोर्ट और डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया था।
खान परिवार हुआ लीलावती हॉस्पिटल के डाक्टर्स से नाराज (Salim Khan brain haemorrhage)
सलीम खान की सेहत को लेकर परिवार ने काफी गोपनीयता बनाए रखी है। खबरों के मुताबिक, सलमान खान और उनका परिवार शुरुआत में अस्पताल द्वारा दिए गए सार्वजनिक बयानों से नाराज था। परिवार का मानना है कि सेहत एक निजी मामला है और इसके बारे में जानकारी शेयर करने का हक सिर्फ परिवार को होना चाहिए। यही वजह है कि पिछले दो-तीन दिनों से कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

एक्टिंग से शुरू हुआ था सफर (Salim Khan Career)
24 नवंबर 1935 को जन्मे सलीम खान ने 1960 में फिल्म ‘बारात’ से बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। करीब 25 फिल्मों में छोटे रोल करने के बाद उन्हें लगा कि उनकी असली ताकत कलम में है। इसके बाद उन्होंने स्क्रिप्ट राइटिंग शुरू की और शोले, जंजीर और दीवार जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में लिखकर इतिहास रच दिया।
हेलम से की थी सलीम खान ने दूसरी शादी (Salim Khan Two Marriage)
पर्सनल लाइफ की बात करें तो सलीम खान ने दो शादियां कीं। उन्होंने पहली शादी साल 1964 को सलमा खान (पूर्व नाम सुशीला चरक) से की थी। इस शादी से उनके चार बच्चे सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान हुए। बाद में 1981 में सलीम खान ने एक्ट्रेस हेलन रिचर्डसन से शादी की। कुछ सालों बाद सलीम खान और हेलन ने अर्पिता को गोद लिया था। अब ऐसे में सलीम खान के साथ उनका पूरा परिवार एक मजबूत दीवार बनकर खड़ा हुआ है।


