समस्तीपुर में बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक महिला को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। कुछ लोगों ने बीच-बचाव करके उसे कमरे में बंद कर दिया। जिससे उसकी जान बची। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केवश निजामत गांव की है। युवक से लिफ्ट मांगी थी महिला ने बताया कि विभूतिपुर के नरहन गांव की रहने वाली हूं। सवारी गाड़ी नहीं मिलने के कारण पैदल समस्तीपुर जा रही थी। रास्ते में एक युवक से लिफ्ट मांगकर उसकी बाइक पर बैठ गई। उसके पास एक बच्चा भी था। लख्खी चौक के पास जब पहुंची तो युवक का व्यवहार सही नहीं लगा। मैं वहीं पर उतर गई। पैदल जाने लगी। कुछ दूर आगे बढ़ने पर वो बच्चा चोर बोलकर चिल्लाने लगा। डर से मैं भागने लगी। इस बीच कुछ ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। बिना कुछ पूछे मारपीट करने लगे। हालांकि गांव के कुछ लोगों ने हस्तक्षेप से मेरी जान बची। मारपीट होने पर युवक मौके से फरार हो गया। मैं गुहार लगाती रही, किसी ने मेरी नहीं सुनी। परिजनों को जानकारी दी गई है मिली जानकारी के मुताबिक महिला मानसिक रूप से थोड़ा बीमार है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। महिला को हिरासत में लेकर थाना लाया गया है। परिजनों को सूचना दी गई है। आने के बाद सौंप दिया जाएगा। समस्तीपुर में बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक महिला को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। कुछ लोगों ने बीच-बचाव करके उसे कमरे में बंद कर दिया। जिससे उसकी जान बची। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केवश निजामत गांव की है। युवक से लिफ्ट मांगी थी महिला ने बताया कि विभूतिपुर के नरहन गांव की रहने वाली हूं। सवारी गाड़ी नहीं मिलने के कारण पैदल समस्तीपुर जा रही थी। रास्ते में एक युवक से लिफ्ट मांगकर उसकी बाइक पर बैठ गई। उसके पास एक बच्चा भी था। लख्खी चौक के पास जब पहुंची तो युवक का व्यवहार सही नहीं लगा। मैं वहीं पर उतर गई। पैदल जाने लगी। कुछ दूर आगे बढ़ने पर वो बच्चा चोर बोलकर चिल्लाने लगा। डर से मैं भागने लगी। इस बीच कुछ ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। बिना कुछ पूछे मारपीट करने लगे। हालांकि गांव के कुछ लोगों ने हस्तक्षेप से मेरी जान बची। मारपीट होने पर युवक मौके से फरार हो गया। मैं गुहार लगाती रही, किसी ने मेरी नहीं सुनी। परिजनों को जानकारी दी गई है मिली जानकारी के मुताबिक महिला मानसिक रूप से थोड़ा बीमार है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। महिला को हिरासत में लेकर थाना लाया गया है। परिजनों को सूचना दी गई है। आने के बाद सौंप दिया जाएगा।


