धालभूमगढ़ क्षेत्र में बच्चा चोर की अफवाह से फिर दहशत, रात 1:30 बजे गांव में घुसी दो बाइक

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ धालभूमगढ़ क्षेत्र में बच्चा चोर की अफवाह थमने का नाम नहीं ले रही है। अफवाहों के कारण ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे जूनबनी पंचायत के हरिणदुगड़ी गांव में दो बाइक पर सवार तीन-चार लोग गांव में घुस आए और घरों के दरवाजे खटखटाने लगे। दरवाजे की आवाज सुनकर जब ग्रामीणों की नींद खुली तो उन्होंने अनजान लोगों को गांव में घूमते देखा। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई और सैकड़ों ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। एक भाग निकला, दूसरा गिरा और पकड़ा गया : ग्रामीणों की भीड़ जुटती देख बाइक सवार लोग भागने लगे। इस दौरान एक बाइक सवार मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरी बाइक सवार हड़बड़ी में गिर पड़ा। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ शुरू कर दी। घटना की सूचना तुरंत धालभूमगढ़ थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पूछताछ के लिए अपने साथ थाना ले गई। नशे में था युवक, गलतफहमी में खटखटाया दरवाजा : रविवार सुबह पकड़े गए युवक की पहचान घाटशिला स्थित पानी नर्सिंग होम के पास रहने वाले अतुल श्रीवास्तव के रूप में हुई। ग्रामीणों के अनुसार युवक नशे में धुत था। युवक ने पुलिस को बताया कि वह नशे की हालत में था और अपना घर समझकर दरवाजा खटखटा रहा था। बाद में उसके परिजन थाना पहुंचकर उसे अपने साथ ले गए। बच्चा चोर और ड्रोन की अफवाह से सहमे लोग : क्षेत्र में इन दिनों बच्चा चोर और ड्रोन उड़ने की अफवाह तेजी से फैल रही है। अनजान लोगों को देखते ही ग्रामीण बच्चा चोर होने का संदेह कर आक्रोशित हो जा रहे हैं। हालांकि अब तक संयोगवश किसी की मॉब लींचिंग में जान नहीं गई है, लेकिन स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस संबंध में धालभूमगढ़ थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा ने स्पष्ट रूप से कहा कि लोग किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और कानून को अपने हाथ में न लें। उन्होंने अपील की कि गांव में कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। बिना सत्यता जांच किए किसी भी प्रकार का वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर साझा न करें। थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि झूठी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ धालभूमगढ़ क्षेत्र में बच्चा चोर की अफवाह थमने का नाम नहीं ले रही है। अफवाहों के कारण ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे जूनबनी पंचायत के हरिणदुगड़ी गांव में दो बाइक पर सवार तीन-चार लोग गांव में घुस आए और घरों के दरवाजे खटखटाने लगे। दरवाजे की आवाज सुनकर जब ग्रामीणों की नींद खुली तो उन्होंने अनजान लोगों को गांव में घूमते देखा। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई और सैकड़ों ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। एक भाग निकला, दूसरा गिरा और पकड़ा गया : ग्रामीणों की भीड़ जुटती देख बाइक सवार लोग भागने लगे। इस दौरान एक बाइक सवार मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरी बाइक सवार हड़बड़ी में गिर पड़ा। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ शुरू कर दी। घटना की सूचना तुरंत धालभूमगढ़ थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पूछताछ के लिए अपने साथ थाना ले गई। नशे में था युवक, गलतफहमी में खटखटाया दरवाजा : रविवार सुबह पकड़े गए युवक की पहचान घाटशिला स्थित पानी नर्सिंग होम के पास रहने वाले अतुल श्रीवास्तव के रूप में हुई। ग्रामीणों के अनुसार युवक नशे में धुत था। युवक ने पुलिस को बताया कि वह नशे की हालत में था और अपना घर समझकर दरवाजा खटखटा रहा था। बाद में उसके परिजन थाना पहुंचकर उसे अपने साथ ले गए। बच्चा चोर और ड्रोन की अफवाह से सहमे लोग : क्षेत्र में इन दिनों बच्चा चोर और ड्रोन उड़ने की अफवाह तेजी से फैल रही है। अनजान लोगों को देखते ही ग्रामीण बच्चा चोर होने का संदेह कर आक्रोशित हो जा रहे हैं। हालांकि अब तक संयोगवश किसी की मॉब लींचिंग में जान नहीं गई है, लेकिन स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस संबंध में धालभूमगढ़ थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा ने स्पष्ट रूप से कहा कि लोग किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और कानून को अपने हाथ में न लें। उन्होंने अपील की कि गांव में कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। बिना सत्यता जांच किए किसी भी प्रकार का वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर साझा न करें। थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि झूठी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *