ताज नगरी में चल रहे ताज महोत्सव का चौथा दिन आज संगीत और रंगारंग कार्यक्रमों से सराबोर रहेगा। बॉलीवुड सिंगर नीरज श्रीधर आज अपनी प्रस्तुति देंगे। उनके मशहूर गीत ‘तुम ही हो बंधु’, ‘भूल भुलैया’ और ‘कैरेक्टर ढीला है’ जैसी कैची ट्यून्स दर्शकों को झूमने पर मजबूर करती हैं, जिसे लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। 500 स्टॉल्स पर दिख रही देशभर की कला महोत्सव में इस बार करीब 500 स्टॉल्स लगाए गए हैं, जो मुख्य आकर्षण बने हुए हैं। अलग-अलग राज्यों और शहरों से आए शिल्पकार अपनी पारंपरिक कला और हस्तशिल्प का प्रदर्शन कर रहे हैं। लकड़ी, मिट्टी, कपड़ा और हस्तनिर्मित सजावटी वस्तुएं लोगों को खूब लुभा रही हैं। फूलों की प्रदर्शनी खींच रही ध्यान महोत्सव में आयोजित फूलों की भव्य प्रदर्शनी भी दर्शकों का खास ध्यान आकर्षित कर रही है। विभिन्न प्रकार के फूलों और उनसे बनाई गई कलात्मक आकृतियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं, जहां सेल्फी लेने वालों की भीड़ उमड़ रही है।
राजस्थानी रंग में रंगा माहौल महोत्सव परिसर में राजस्थानी ढोल की थाप और पपेट शो (कठपुतली नृत्य) दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। पारंपरिक लोक कला के ये कार्यक्रम बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बांधे हुए हैं। हर दिन सज रहा है सांस्कृतिक मंच ताज महोत्सव के मुख्य मंच पर रोज अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इससे पहले सूफी नाइट में अली ब्रदर्स ने अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया था। आने वाले कार्यक्रम नीरज श्रीधर के बाद पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा की प्रस्तुति भी महोत्सव में देखने को मिलेगी, जिससे कार्यक्रमों की रौनक और बढ़ने वाली है। ताज महोत्सव में संगीत, संस्कृति और शिल्प का यह संगम लगातार पर्यटकों और स्थानीय लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा


