बड़वानी के पास पाटी थाना मोबाइल वाहन को देर रात एक हार्वेस्टर मशीन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वाहन में सवार दो पुलिसकर्मी, प्रधान आरक्षक राजेंद्र राठौड़ और एएसआई उमाशंकर मुजाल्दे, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बड़वानी पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना शनिवार देर रात अनुविभागीय गश्त के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार, पाटी पुलिस बड़वानी की गश्त कर सिलावद की ओर जा रही थी। बंधान के पास सिलावद की तरफ से आ रही हार्वेस्टर मशीन का ब्रेक बेल्ट उतरते समय टूट गया। हार्वेस्टर टकराने से वाहन क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला इससे मशीन अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे पाटी थाना मोबाइल वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि थाना मोबाइल का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, हार्वेस्टर मशीन टक्कर के बाद वहीं रुक गई, जिससे वह खाई में गिरने से बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया। वाहन चालक ने तुरंत थाना प्रभारी रामदास यादव को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पाटी पुलिस और बड़वानी पुलिस मौके पर पहुंची। बड़वानी पुलिस मामले की जांच कर रही है।


