लुधियाना के जमालपुर जी.टी.बी. नगर स्थित भामियां कलां इलाके में बीती शुक्रवार देर रात बदमाशों की गुंडागर्दी देखने को मिली। दुकान से दही लेने निकले एक युवक को पुरानी रंजिश के चलते कुछ हमलावरों ने घेरकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान एक आरोपी ने युवक पर फायरिंग कर दी। गोली युवक की बाईं जांघ में लगी जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर…


