बांसवाडा में आनंदपुरी थाना पुलिस ने 29 सितंबर 2023 को पकड़ी गई 107 पेटी अवैध शराब के मामले में ढाई साल से फरार 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी सोमेश्वर को गिरफ्तार किया है। 35 साल का आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए गुजरात के अलग अलग जिलों में पहचान और ठिकाना बदलकर छिपा था। पुलिस अब तक इस केस में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और आरोपी से तस्करी नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है। ढाई साल से बदल रहा था ठिकाना एसपी सुधीर जोशी के निर्देश पर चल रहे धरपकड़ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार सोमेश्वर निवासी सरेरा, उदयपुर, गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार गुजरात के अलग अलग जिलों में रह रहा था और अपनी पहचान बदल रहा था। रिश्तेदारों से मिली जानकारी, दबिश देकर पकड़ा पुलिस की विशेष टीम ने उसके रिश्तेदारों और मित्रों से जानकारी जुटाई। इसके बाद दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। 29 सितंबर 2023 को पकड़ी गई थी शराब मामला 29 सितंबर 2023 का है। आनंदपुरी पुलिस ने मानगढ़ तिराहा चेकपोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान 107 पेटी अवैध शराब और बीयर जब्त की थी। जब्त शराब की कीमत करीब 4 लाख 70 हजार 460 रुपए बताई गई थी। 5 कारें और 7 मोबाइल भी जब्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 5 कारें और 7 मोबाइल फोन भी जब्त किए थे। इस मामले में पहले ही 9 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे, जबकि सोमेश्वर फरार चल रहा था। इनकी टीम को मिली सफलता थानाधिकारी कपिल पाटीदार के नेतृत्व में बनी टीम में एसआई जितेन्द्र, हेड कांस्टेबल भरत कुमार और हेड कांस्टेबल महेश चंद्र शामिल थे। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उससे तस्करी के पूरे नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।


