एनुअल फेस्ट रेजोनेंस में शाल्मली खोलगड़े ने किया परफॉर्म:बॉलीवुड के गानों पर झूमें स्टूडेंट्स, मिस्टर व मिस रेजोनेंस कॉम्पिटिशन भी हुआ

एनुअल फेस्ट रेजोनेंस में शाल्मली खोलगड़े ने किया परफॉर्म:बॉलीवुड के गानों पर झूमें स्टूडेंट्स, मिस्टर व मिस रेजोनेंस कॉम्पिटिशन भी हुआ

जीत यूनिवर्स के तीन दिवसीय स्पोर्ट्स कल्चरल व टेक्नो फेस्ट ‘रेजोनेंस 2026’ का शनिवार को प्लेबैक सिंगर शाल्मली खोलगड़े की दमदार प्रस्तुति के साथ यादगार समापन हुआ। इस कॉन्सर्ट में उन्होंने चढ़ी मुझे यारी तेरी ऐसी…, टच माय बॉडी…, बेबी को बेस पसंद है…, बदतमीज दिल…, झूमे जो पठान…, काम डाउन…, इश्क में दिल बना ले… सहित कई लोकप्रिय गीत पेश किए। शाल्मली ने जब अगा बाई … गाना पेश किया जो उपस्थित स्टूडेंट्स झूम उठे। आर्टिस्ट के अपनी परफॉर्मेंस के अंत में जब बॉलीवुड नंबर्स का मैशअप प्रस्तुत किया तो उत्साही युवाओं का उत्साह चरम पर पहुंचा। शाल्मली ने अपने दमदार वोकल्स, चार्टबस्टर्स और बेमिसाल स्टेज प्रेजेंस के जरिए फेस्ट को नया मोड़ दिया। ये कॉम्पिटिशन हुए इससे पूर्व फेस्ट के अंतिम दिन ट्रेजर हंट, सीओडी मोबाइल, वेलोरेंट, एस्केप रूम, मर्डर मिस्ट्री, बैटलफील्ड, ग्रुप डांस, ट्रेटर, मिस्टर व मिस रेजोनेंस, डिबेट, सोशल मीडिया चैलेंज, जीत आइडल, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, भजन जैमिंग, राकेट लीग, बीजीएमआई राउंड 2 के कॉम्पिटिशन हुए। साथ ही सभी खेल प्रतियोगिताओं के फाइनल राउंड आयोजित किए गए। विजेताओं को किया सम्मानित समापन समारोह में विजेताओं को जीत यूनिवर्स के चेयरमेन मयंक सिंघी, रेणु सिंघी द्वारा सम्मानित किया गया। स्टूडेंट काउंसिल के अध्यक्ष प्रांजल सोलंकी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। शाल्मली के परफॉर्मेंस के बाद स्टूडेंट देर तक डीजे एमी की धुनों पर झूमते रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *