महिला सफाईकर्मी से सोने की चेन लूटी:पीलीभीत में ड्यूटी के दौरान हुई वारदात, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

महिला सफाईकर्मी से सोने की चेन लूटी:पीलीभीत में ड्यूटी के दौरान हुई वारदात, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

पीलीभीत शहर के वल्लभनगर कॉलोनी में शनिवार रात एक महिला सफाईकर्मी से लूट की वारदात हुई। नकाबपोश बदमाश ने ड्यूटी के दौरान महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गया। घटना रात करीब नौ बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बेनीचौधरी निवासी मंजू वल्लभनगर कॉलोनी में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। शनिवार रात वह कॉलोनी की एक गली में झाड़ू लगा रही थीं, तभी एक नकाबपोश युवक वहां पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक ने अचानक मंजू के गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन तोड़कर छीन ली। मंजू ने शोर मचाया और बदमाश का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह अंधेरे और तंग गलियों का फायदा उठाकर भाग निकला। महिला की चीख-पुकार सुनकर कॉलोनी के लोग घरों से बाहर आ गए, लेकिन तब तक लुटेरा जा चुका था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी और सुनगढ़ी थाना प्रभारी (एसएचओ) नरेश त्यागी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित महिला से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली और साक्ष्य जुटाए। कोतवाली प्रभारी नरेश त्यागी ने बताया कि पुलिस टीम कॉलोनी के मुख्य रास्तों और आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को कुछ संदिग्ध फुटेज मिले हैं, जिनमें एक युवक भागता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस का दावा है कि हुलिए के आधार पर बदमाश की शिनाख्त की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *