Weather Update : राजस्थान में फिर गर्मी बढ़ी, पारा पहुंचा 33 के पार Weather Forecast

Weather Update : राजस्थान में फिर गर्मी बढ़ी, पारा पहुंचा 33 के पार Weather Forecast

Weather Update 2 दिन पहले तक जहां राजस्थान में ओले गिर रहे थे, रुक रुक कर बारिश हो रही थी, गर्जना के साथ बिजली चमक रही थी और तेज हवा चल रही थी वहीं शुक्रवार को मौसम का मिजाज एकदम बदला-बदला नजर आया। अधिकतम तापमान का ग्राफ फिर तेजी से चढ़ता दिखा। राजस्थान में शुक्रवार 20 फरवरी को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। वहीं फलोदी का 31.4, जालोर का 31.2, जोधपुर शहर और जवाई डेम पाली का 31 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस करौली में दर्ज किया गया है। माउंट आबू का 11, फतेहपुर का 11.4, दर्ज किया गया। अलवर और सीकर 12, लूणकरनसर का 12.3, पिलानी 12.8 दर्ज किया गया। यानि रात-दिन के तापमान पिछले सप्ताह की तरह फिर वृद्धि होने लगी है। मौसम विभाग ने 5 मार्च तक के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए प्रदेश में मुख्यत: शुष्क मौसम रहने की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *