जागरूक सोच से कार्यों को मिलती सकारात्मक दिशा

जागरूक सोच से कार्यों को मिलती सकारात्मक दिशा

बेंगलूरु.

स्वयं वी कनेक्ट महिला बिजनेस रेफरल ग्रुप की ओर से चेयरपर्सन लक्ष्मी बाफना के मार्गदर्शन में राजाजीनगर स्थित जीतो बेंगलूरु नॉर्थ कार्यालय में एक प्रेरक बैठक आयोजित की गई।बैठक में माइंडसेट कोच एवं हिप्नोथेरेपिस्ट संगीता जैन ने मन विषय पर गतिविधि-आधारित प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि हमारा मन एक सुपर कंप्यूटर की तरह कार्य करता है और जागरूक सोच आत्मविश्वास, कार्यशैली और परिणामों को सकारात्मक दिशा देती है। अवचेतन मन की शक्ति, कल्पना के महत्व और विचार से परिणाम तक की प्रक्रिया को उदाहरणों के माध्यम से समझाते हुए उन्होंने महिला उद्यमियों को सशक्त सोच अपनाने का संदेश दिया।बैठक के 8 मिनट प्रस्तुतकर्ता सत्र में फैशन डिजाइनर निकिता जैन ने अपने कार्यों का प्रभावी परिचय दिया। उन्होंने प्रोफेशनल और अवसर विशेष परिधानों की कस्टम डिजाइनिंग, सस्टेनेबल रीडिजाइन एवं रीसाइक्लिंग कॉन्सेप्ट के साथ लहंगा, साड़ी, इंडो-वेस्टर्न और मेंसवियर में अपनी विशेषज्ञता साझा की। उन्होंने बताया कि वे पैन इंडिया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डिलीवरी दे रही हैं तथा महिला कला रत्न अवॉर्ड से सम्मानित हो चुकी हैं।सभी सदस्यों ने ट्रस्ट थीम पर अपने 30-सेकंड पिच प्रस्तुत किए, जो आपसी विश्वास और व्यावसायिक स्पष्टता का परिचायक रहा। सर्वश्रेष्ठ 30-सेकंड पिच के लिए संतोष कोठारी, सर्वाधिक व्यवसाय उत्पन्न करने के लिए सिंपल जैन तथा सराहना पुरस्कार के लिए रंजना दोधिया को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन स्वयं वी कनेक्ट की लीडरशिप टीम की रेफरल हेड लीला पितालिया, रेफरल लीड मीनू जैन और रेफरल सचिव संगीता जैन ने किया। बैठक की शुरुआत नवकार मंत्र के जाप से हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *