Sophie Shine Net Worth: शिखर धवन, जिन्हें सब प्यार से गब्बर बुलाते हैं, अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। आयशा मुखर्जी से तलाक के बाद धवन ने दोबारा प्यार किया है और अब उनका दिल आयरलैंड की सोफी शाइन ने जीता है। सोशल मीडिया पर दोनों की केमिस्ट्री और सगाई की पिक्चर खूब वायरल हो रही हैं। चलिए जानते हैं सोफी शाइन की लाइफस्टाइल, उनकी कमाई और उनकी एजुकेशन के बारे में
सोफी शाइन की शिक्षा और कॉर्पोरेट करियर
सोफी शाइन का जन्म आयरलैंड के खूबसूरत शहर लिमरिक में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा मार्केटिंग व मैनेजमेंट में पूरी की है। सोफी की पहचान केवल शिखर धवन की पार्टनर के रूप में नहीं है, बल्कि वह खुद में एक सफल प्रोफेशनल हैं। वह फिलहाल अबू धाबी में ‘नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन’ नाम की बड़ी ग्लोबल फाइनेंशियल फर्म में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट और प्रोडक्ट कंसल्टेंट के पद पर काम कर रही हैं। उनका काम कंपनी की बिजनेस ग्रोथ और स्ट्रैटेजी को संभालना है। वह शिखर धवन के स्पोर्ट्स वेंचर Da One Sports में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर हैं। शिखर की पार्टनर होने के साथ-साथ सोफी उनके बिजनेस और चैरिटी को भी संभाल रही हैं।
सोफी शाइन की नेट वर्थ और महीने की कमाई
शिखर धवन करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं, लेकिन सोफी भी अपने कॉर्पोरेट करियर से अच्छी-खासी कमाई करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और उनके पोस्ट के अनुसार उनकी नेट वर्थ 1 से 2 करोड़ रुपये के बीच है। कॉर्पोरेट वर्ल्ड में उनकी सीनियर पोजीशन को देखते हुए उनकी महीने की कमाई करीब 2.5 से 3 लाख रुपये ( लगभग $3,000) है। उनकी यह कमाई उनके कॉर्पोरेट करियर, कंसल्टिंग प्रोजेक्ट्स और पर्सनल इन्वेस्टमेंट्स से आती है।
Sophie Shine का संगीत और मेहंदी लुक
हाल ही में अपने संगीत में सोफी का लुक इंटरनेट पर छा गया है। अक्सर सोफी वेस्टर्न और फॉर्मल लुक में ही दिखती हैं। लेकिन जब सोफी ने संगीत में भारी लहंगा और ज्वैलरी पहनी, तो उनकी खूबसूरती का कोई जवाब ही नहीं था। विदेशी होने के बावजूद उन्होंने भारतीय संस्कृति और पहनावे को जिस नजाकत के साथ अपनाया, उसने धवन के परिवार और फैंस दोनों का दिल जीत लिया। उनका फैशन सेंस ‘सिंपल येट एलिगेंट’ है।
संगीत के मौके पर सोफी गोल्डन शिम्मेरी लहंगे में नजर आईं। उनके लुक को ‘महंगी वाली बार्बी डॉल’ जैसे कमेंट्स मिले। मेहंदी के फंक्शन में जहां ब्राइड्स भारी कपड़े पहनती हैं, वहीं सोफी एक सिंपल ब्राउन टैंक टॉप में मेहंदी लगवाती नजर आईं। उनका यह कम्फर्टेबल ब्राइड लुक सोशल मीडिया पर नई ट्रेंड बन गया है। उनके हाथों में हाथी और मोर जैसे पारंपरिक भारतीय डिजाइनों वाली भारी मेहंदी सजी है।
सोफी शाइन की लाइफस्टाइल और इंस्टाग्राम अपीयरेंस
सोफी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, खासकर इंस्टाग्राम पर। उन्हें घूमना-फिरना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना पसंद है। उनकी प्रोफाइल उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल और ट्रैवल डायरीज से भरी हुई है। शिखर धवन के साथ उनकी बॉन्डिंग काफी मैच्योर दिखती है।


