CG Mandi Nirikshak Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर आई है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अंतर्गत मंडी सब-इंस्पेक्टर के 200 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान कर दिया है। इस भर्ती के जरिए राज्य की विभिन्न कृषि मंडियों में प्रशासनिक और तकनीकी कामकाज के लिए भर्ती की जानी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 27 फरवरी 2026 तक किया जा सकता है।
CG Mandi Nirikshak Recruitment 2026: इतने पदों पर होगी भर्ती
इस बार कुल 200 पद भरे जाएंगे। इनमें सामान्य और बैकलॉग दोनों तरह की रिक्तियां शामिल हैं। इसमें अनारक्षित (General) के 75 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के 58 पद + 20 बैकलॉग, अनुसूचित जाति (SC) के 22 पद और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 25 पद शामिल हैं। आरक्षण राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक लागू होगा।
CG Mandi Nirikshak Vacancy 2026: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन होना जरूरी है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो 1 जनवरी 2026 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 साल और अधिकतम 35 साल होनी चाहिए। हालांकि, छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों और आरक्षित वर्ग (SC, ST, OBC, महिला) को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष तक हो सकती है।
CG Mandi Nirikshak Salary: कितना मिलेगा वेतन?
चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 6 के तहत वेतन दिया जाएगा। शुरुआती सैलरी 25,300 रुपये से शुरू होकर 80,500 रुपये तक जा सकती है। इसके अलावा शासन के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
CG Mandi Nirikshak Bharti: ऐसे कर पाएंगे आवेदन
आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
उसके बाद “Online Application” सेक्शन में क्लिक करें।
‘छ.ग. राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड, नवा रायपुर- उप निरीक्षक (MBSI26)’ विज्ञापन चुनें।
अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
शुल्क (यदि लागू हो) जमा कर फॉर्म सबमिट कर दें।


