पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद मौसम में उलटफेर, तापमान सामान्य से अधिक, बांदा सबसे गर्म

पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद मौसम में उलटफेर, तापमान सामान्य से अधिक, बांदा सबसे गर्म

IMD weather forecast: मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ेगी। इस दौरान तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आगामी 20 फरवरी को भी आसमान साफ रहेगा‌। इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज और औरैया में दिन में तेज धूप निकलेगी। 1 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के शेष बचे अवशेषों के कारण कहीं-कहीं ऊंचे बादल आ सकते हैं। दक्षिण और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। हवा की औसत गति 4.1 किलोमीटर रह सकती है।‌ इस दौरान एक से तीन डिग्री तापमान का अवतार चढ़ाव बना रहेगा। 1 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। ‌

बांदा सबसे गर्म जिला

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में बांदा का तापमान सबसे अधिक 31.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि प्रयागराज का 30.4 डिग्री, हमीरपुर का 30.2 डिग्री, बनारस का 30.1 डिग्री और गोरखपुर का 29.6 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में सबसे कम मुजफ्फरनगर का 20.5 डिग्री, मेरठ का 21.2 डिग्री और नजीबाबाद का 22 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके साथ ही अलीगढ़ का 22.6 डिग्री और मुरादाबाद का 23 डिग्री दर्ज किया गया है।

बांदा का तापमान सबसे

मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार पिछले 24 घंटे में बांदा का तापमान सबसे कम 9.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि फतेहपुर और बुलंदशहर का 11 डिग्री, नजीबाबाद का 11.6 डिग्री और मेरठ का 12.5 डिग्री दर्ज किया गया है। मुरादाबाद का 16 डिग्री, कानपुर नगर का 16.6 डिग्री, लखनऊ का 16.8 डिग्री, अयोध्या का 14.5 डिग्री और सुल्तानपुर का 14.2 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक लखनऊ का 16.8 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *