बिजली खंभा गिरने से बुजुर्ग का पैर टूटा:शेखपुरा से गंभीर हालत में पावापुरी रेफर, 2 हिस्सों में टूटने से स्थिति नाजुक

बिजली खंभा गिरने से बुजुर्ग का पैर टूटा:शेखपुरा से गंभीर हालत में पावापुरी रेफर, 2 हिस्सों में टूटने से स्थिति नाजुक

शेखपुरा जिले के बाजितपुर गांव में बिजली का खंभा हटाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 65 वर्षीय बुजुर्ग सुदामा राम का पैर दो हिस्सों में टूट गया। उन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल से पावापुरी हायर सेंटर रेफर किया गया है। परिजनों के अनुसार, नाला निर्माण के लिए जेसीबी की मदद से बिजली का खंभा हटाया जा रहा था। इसी दौरान जेसीबी चालक का नियंत्रण हट गया और खंभा पास बैठे बुजुर्ग सुदामा राम के पैर पर जा गिरा। ग्रामीणों ने JCB को लिया कब्जे में हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल बुजुर्ग को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पावापुरी रेफर कर दिया गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने जेसीबी को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घायल बुजुर्ग सुदामा राम की हालत गंभीर बनी हुई है। शेखपुरा जिले के बाजितपुर गांव में बिजली का खंभा हटाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 65 वर्षीय बुजुर्ग सुदामा राम का पैर दो हिस्सों में टूट गया। उन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल से पावापुरी हायर सेंटर रेफर किया गया है। परिजनों के अनुसार, नाला निर्माण के लिए जेसीबी की मदद से बिजली का खंभा हटाया जा रहा था। इसी दौरान जेसीबी चालक का नियंत्रण हट गया और खंभा पास बैठे बुजुर्ग सुदामा राम के पैर पर जा गिरा। ग्रामीणों ने JCB को लिया कब्जे में हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल बुजुर्ग को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पावापुरी रेफर कर दिया गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने जेसीबी को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घायल बुजुर्ग सुदामा राम की हालत गंभीर बनी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *