पूर्णिया में बेखौफ चोरों ने सरकारी शिक्षिका के बंद घर को निशाना बनाया। दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे। 2 लाख की ज्वेलरी और 5 हजार कैश लेकर फरार हो गए। घटना के. हाट थाना क्षेत्र के आकाशवाणी रोड की है। पीड़िता की पहचान सहवान टोला आकाशवाणी रोड निवासी अरविंद कुमार की पत्नी मोनिका कुमारी के तौर पर हुई है। इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत दी गई है। मायके से अपने घर लौटने पर चला पता मोनिका कुमारी ने बताया कि 17 फरवरी को पूजा में शामिल होने के लिए घर में ताला लगाकर मायके गई थी। पूजा देर रात तक चली। इस वजह से वहीं रूक गई। दूसरे दिन सुबह 5 बजे अपने घर लौटीं। मेन डोर पर ताला लगा था। जिसे खोलकर अंदर गईं, कमरे का लॉक टूटा हुआ था। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस अटैची में रखे सारे कपड़े बिखरे पड़े थे। जबकि अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात और 5 हजार कैश गायब थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आवेदन के आधार पर छानबीन की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पूर्णिया में बेखौफ चोरों ने सरकारी शिक्षिका के बंद घर को निशाना बनाया। दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे। 2 लाख की ज्वेलरी और 5 हजार कैश लेकर फरार हो गए। घटना के. हाट थाना क्षेत्र के आकाशवाणी रोड की है। पीड़िता की पहचान सहवान टोला आकाशवाणी रोड निवासी अरविंद कुमार की पत्नी मोनिका कुमारी के तौर पर हुई है। इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत दी गई है। मायके से अपने घर लौटने पर चला पता मोनिका कुमारी ने बताया कि 17 फरवरी को पूजा में शामिल होने के लिए घर में ताला लगाकर मायके गई थी। पूजा देर रात तक चली। इस वजह से वहीं रूक गई। दूसरे दिन सुबह 5 बजे अपने घर लौटीं। मेन डोर पर ताला लगा था। जिसे खोलकर अंदर गईं, कमरे का लॉक टूटा हुआ था। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस अटैची में रखे सारे कपड़े बिखरे पड़े थे। जबकि अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात और 5 हजार कैश गायब थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आवेदन के आधार पर छानबीन की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।


