सेना जवान हत्याकांड: दो और आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार:हाथरस में सलेमपुर के रजबहे पर हुई मुठभेड़, जिला अस्पताल में भर्ती

सेना जवान हत्याकांड: दो और आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार:हाथरस में सलेमपुर के रजबहे पर हुई मुठभेड़, जिला अस्पताल में भर्ती

हाथरस के सादाबाद में सेना के जवान अखिलेश कुमार हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी सादाबाद तहसील के गांव सलेमपुर के रजबहे पर हुई। मुठभेड़ में घायल हुए दोनों आरोपियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि 5 फरवरी को सेना के जवान अखिलेश कुमार हाथरस न्यायालय से पेशी के बाद आगरा लौट रहे थे। दोपहर करीब 2 बजे हाथरस-सादाबाद मार्ग पर प्रेम विवाह के विवाद में उनकी गाड़ी को घेरकर गोली मार दी गई थी। उसी रात मृतक जवान की बहन डौली कुमारी ने 10 नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने 7 फरवरी को विशाल, राजा और को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद, हत्याकांड के सभी आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मुख्य आरोपी विक्रम उर्फ बिक्कू (निवासी समदपुर) और कमलकांत उर्फ केके पंडित (निवासी महावतपुर) को 9 फरवरी को कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। सोमवार तड़के सादाबाद पुलिस ने आरोपी हेमंत कुमार को बिसावर के विधिपुर रजबहे पर हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। उसी रात, रमेश चंद्र और उसके भाई जगबीर (निवासी समदपुर) को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे और एक बाइक बरामद की थी। आज सादाबाद के गांव सलेमपुर के रजबहे पर हुई पुलिस मुठभेड़ में भोलू और अंकित नामक दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पैरों में गोली लगी है। इस मामले में अब केवल एक नामजद आरोपी और तीन अज्ञात आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *