Bangladesh: पहले कुरान पढ़ी फिर ली सांसदों ने शपथ, जानिए भारत की तरफ से कौन जा रहा ढाका

Bangladesh: पहले कुरान पढ़ी फिर ली सांसदों ने शपथ, जानिए भारत की तरफ से कौन जा रहा ढाका

Bangladesh New Government: बांग्लादेश की 13वीं जातीय संसद के नवनिर्वाचित सदस्यों ने आज संसद की शपथ ली। मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन ने सांसदों को शपथ दिलाई। बांग्लादेशी मीडिया प्रथम ओलो की रिपोर्ट के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह में पहले कुरान पढ़ाई गई। इस दौरान 1000 से अधिक विदेशी मेहमान मौजूद रहे। अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक मुख्य समारोह शाम 4 बजे शुरू होगा। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान और उनके मत्रिमंडल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

भारत की तरफ से शामिल होंगे ओम बिरला

बांग्लादेश ने तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए 13 देशों को आधिकारिक न्योता भेजा। इसमें भारत, पाकिस्तान, चीन व भूटान शामिल हैं। भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल होंगे। उनके साथ भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी होंगे। पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसन इकबाल, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोगबे, नेपाल के विदेश मंत्री बाला नंदा शर्मा, मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील शामिल होंगे।

यह जीत बांग्लादेश की जीत है: तारिक

वहीं, चुनाव में बंपर जीत मिलने के बाद बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह जीत बांग्लादेश की है। यह जीत लोकतंत्र की है। यह जीत उन लोगों की है जिन्होंने लोकतंत्र की आकांक्षा रखी और इसके लिए बलिदान दिया। आज से हम सभी स्वतंत्र हैं, स्वतंत्रता और अधिकारों का सच्चा अर्थ बहाल हो गया है। वहीं BNP के चेयरमैन तारिक रहमान ने ढाका-17 सीट को अपने पास रखने और बोगरा-6 सीट को खाली करने का फैसला किया है। 13वीं संसदीय चुनाव में तारिक रहमान ने दोनों सीटों से भारी बहुमत से जीत हासिल की थी।

दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी BNP

BNP के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 300 सदस्यीय जातीय संसद में 212 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान अर्थव्यवस्था को स्थिर करने, महंगाई पर काबू पाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने को अपनी प्राथमिकता बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *