पटना CM हाउस के बाहर पुलिस गाड़ी से टकराया थार:दोनों कार का अगला हिस्सा चकनाचूर, ड्राइवर को हिरासत में लिया; पूछताछ जारी

महाशिवरात्रि की दोपहर पटना में सचिवालय थाना अंतर्गत CM हाउस के बाहर एक थार गाड़ी ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी है। आमने सामने की इस टक्कर में दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि थार गाड़ी पार्क की रेलिंग तोड़ते हुए अंदर घुस गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल, थार में सवार युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इस हादसे में थार सवारों को ज्यादा चोट नहीं आई है। जबकी इस घटना में एक पुलिसकर्मी को हल्की चोट आई है। देखिए हादसे की 2 तस्वीरें… युवक हिरासत में, पूछताछ जारी गांधी मैदान ट्रैफिक थानेदार ब्रजेश चौहान ने बतया कि, ‘बीपी मंडल गोलंबर के पास हादसा हुआ है। शक्ति सुरक्षा दल की टीम गश्ती गाड़ी से पेट्रोलिंग के लिए निकली थी। इसी बीच हाई स्पीड से आ रही थार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। थार को जप्त कर लिया गया है। थार में 4 लोग सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। कार की डिटेल्स निकाली जा रही है।
घटनास्थल पर राहगीरों की लगी भीड़ जिस वक्त घटना हुई, वहां से राजगीर गुजर रहे थे। टक्कर होने के बाद सभी रुक कर देखने लगे। इसी बीच गश्ती दल के कर्मियों ने सचिवालय थाने को सूचना दी मौके पर पहुंचे सचिवालय थाने की पुलिस ने कर सवरों को हिरासत में ले लिया साथ ही साथ जिस कमी को चोट आई थी उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया फिलहाल गांधी मैदान ट्रैफिक थाने में FIR दर्ज करके छानबीन की जा रही है महाशिवरात्रि की दोपहर पटना में सचिवालय थाना अंतर्गत CM हाउस के बाहर एक थार गाड़ी ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी है। आमने सामने की इस टक्कर में दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि थार गाड़ी पार्क की रेलिंग तोड़ते हुए अंदर घुस गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल, थार में सवार युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इस हादसे में थार सवारों को ज्यादा चोट नहीं आई है। जबकी इस घटना में एक पुलिसकर्मी को हल्की चोट आई है। देखिए हादसे की 2 तस्वीरें… युवक हिरासत में, पूछताछ जारी गांधी मैदान ट्रैफिक थानेदार ब्रजेश चौहान ने बतया कि, ‘बीपी मंडल गोलंबर के पास हादसा हुआ है। शक्ति सुरक्षा दल की टीम गश्ती गाड़ी से पेट्रोलिंग के लिए निकली थी। इसी बीच हाई स्पीड से आ रही थार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। थार को जप्त कर लिया गया है। थार में 4 लोग सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। कार की डिटेल्स निकाली जा रही है।
घटनास्थल पर राहगीरों की लगी भीड़ जिस वक्त घटना हुई, वहां से राजगीर गुजर रहे थे। टक्कर होने के बाद सभी रुक कर देखने लगे। इसी बीच गश्ती दल के कर्मियों ने सचिवालय थाने को सूचना दी मौके पर पहुंचे सचिवालय थाने की पुलिस ने कर सवरों को हिरासत में ले लिया साथ ही साथ जिस कमी को चोट आई थी उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया फिलहाल गांधी मैदान ट्रैफिक थाने में FIR दर्ज करके छानबीन की जा रही है  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *