आजमगढ़ में 6 बच्चों की मां हुई फरार:ससुर ने दर्ज कराया मुकदमा, हरियाणा में काम करता है पति

आजमगढ़ में 6 बच्चों की मां हुई फरार:ससुर ने दर्ज कराया मुकदमा, हरियाणा में काम करता है पति

आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र में 6 बच्चों की मां के फरार होने का मामला सामने आया है। इस मामले में ससुर राम केदार ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में ससुर राम केदार ने आरोप लगाया है कि 30 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे घर में रहने वाली बहू संजना देवी पत्नी सोनू राजभर घर में बिना बताए कहीं लापता हो गई। 7 दिनों तक आसपास और अपने रिश्तेदारों के यहां तलाश की गई पर जब कहीं पता नहीं चला तो इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। महिला संजना देवी पांच बच्चों को छोड़कर गई है जबकि अपने 2 वर्ष के बच्चे को अपने साथ लेकर गई है। ससुर की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हरियाणा में रहता है पति
पुलिस को दिए शिकायती पत्र में प्रथीराम केदार ने बताया कि मेरा बेटा सोनू राजभर हरियाणा में नौकरी करता है। बहू के गायब होने की सूचना बेटे को भी दे दी गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर महिला की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस महिला के मोबाइल नंबर और करीबियों को ट्रैक कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *