कार की टक्कर से 3 बाइक सवार गंभीर घायल:शिवगंज के जोयला गांव के पास हुई घटना, एक की हालत चिंताजनक

कार की टक्कर से 3 बाइक सवार गंभीर घायल:शिवगंज के जोयला गांव के पास हुई घटना, एक की हालत चिंताजनक

शिवगंज थाना क्षेत्र के जोयला गांव के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल एंबुलेंस 108 द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि घायलों में से एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। थाना अधिकारी बाबूलाल राणा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। घायलों के परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई। शिवगंज अस्पताल पहुंचकर थाना अधिकारी ने डॉक्टरों से घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *